हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को सदियों से पवित्र माना जाता है और इनकी पूजा की जाती है। पेड़-पौधे पंचतत्वों - पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनकी पूजा करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है। कई पेड़ों को देवी-देवताओं का वास माना जाता है। जैसे पीपल का पेड़ भगवान विष्णु से, तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी से और बरगद का पेड़ शिवजी से जुड़ा हुआ है। इनकी पूजा करके हम देवी-देवताओं को प्रसन्न करते हैं। बता दें, नागकेसर पौधे का संबंध भगवान शिव से है।
नागकेसर पौधे की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। अब ऐसे में नागकेसर पौधे की पूजा किस विधि से करनी चाहिए और इस पेड़ की पूजा करने का महत्व है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
नागकेसर पौधे की पूजा करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे उत्तम माना जाता है।
नागकेसर पौधे की पूजा करने से पहले स्नान-ध्यान करें और पूजा की तैयारी करें।
पूजा से पहले नागकेसर के पौधे को साफ पानी से धो लें।
पौधे को एक साफ स्थान पर रखें और उसे रोली से तिलक लगाएं।
पौधे के सामने एक दीपक जलाएं।
धूपबत्ती जलाएं।
नागकेसर के फूलों को तोड़कर भगवान शिव को अर्पित करें। जल, दूध, शहद और चंदन का लेप लगाएं।
"ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।
भगवान शिव की आरती करें।
आखिर में पूजा करने के बाद भगवान के चीलासी का पाठ एक आसन पर बैठकर करें।
इसे जरूर पढ़ें - घर की दक्षिण दिशा में जरूर लगाएं ये पौधे, कभी नहीं होगी धन की कमी
नागकेसर को भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। इसलिए इसकी पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। नागकेसर की पूजा करने से मन शांत होता है। यह व्यक्ति को मानसिक शांति और स्थिरता प्रदान करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नागकेसर का पौधा घर में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। नागकेसर पौधे की पूजा करने से पारिवारिक शांति बनी रहती है। इसके अलावा नागकेसर पौधे की पूजा करने से व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - उत्तर दिशा में रखे जा सकते हैं ये पौधे, जीवन में आएंगी खुशियां
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।