
सनातन धर्म में महालक्ष्मी व्रत को बेहद खास माना जाता है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। वहीं कुल 16 दिनों तक चलने वाले इस व्रत का समापन मंगलवार यानी कि आज होने जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि महालक्ष्मी व्रत करने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी जातक के ऊपर बनी रहती है।
आपको बता दें, महालक्ष्मी व्रत के दिन कई प्रकार के पकवान बनाएं जाते हैं और माता लक्ष्मी को भोग लगाया जाता है। अब ऐसे में आज किस विधि से माता लक्ष्मी की पूजा करें। किन मंत्रों का जाप करें। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Maha Lakshmi Vrat 2024: महालक्ष्मी व्रत के दिन माता लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, धन-धान्य में होगी वृद्धि
एक दिन गांव में गरीब ब्राह्मणी रहती थी। वह विधिवत और नियमित रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करती थी। तब भक्त की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्रीहरि विष्णु ने उसे दर्शन दिए और भक्त से वरदान भी मांगने को कहा। ब्राह्मणी ने कहा कि मैं बहुत गरीब हूं और मेरी इच्छा यह है प्रभु कि मेरे घर पर मां लक्ष्मी का वास रहे। विष्णु जी ने ब्राह्मणी को एक उपाय बताया कि जिससे उसके घर माता लक्ष्मी का आगमन हो।
भगवान विष्णु ने बताया कि तुम्हारे घर से कुछ दूरी पर एक मंदिर है, वहां एक स्त्री आकर उपले थापती है। तुम उस स्त्री को अपने घर पर आमंत्रित करो। क्योंक वहीं माता लक्ष्मी हैं। ब्राह्मणी ने ठीक ऐसा ही किया और उस स्त्री को अपने घर आने का निमंत्रण दिया। उस स्त्री ने ब्राह्मणी से कहा कि वह 16 दिनों तक मां लक्ष्मी की पूजा करें। ब्राह्मणी ने 16 दिनों तक मां लक्ष्मी की उपासना की। इसके बाद मां लक्ष्मी ने गरीब ब्राह्मणी के घर निवास किया। इसका बाद उसका घर धन-धान्य से भर गया। ऐसी मान्यता है कि तभी से 16 दिनों तक चलने वाले महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत हुई। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति 16 दिनों तक महालक्ष्मी व्रत रखता है। उसपर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - Mahalakshmi Vrat 2024: पहली बार करने जा रही हैं महालक्ष्मी व्रत, तो जरूर करें इन नियमों का पालन

महालक्ष्मी व्रत के दिन कुछ ऐसे मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को धन-धान्य में वृद्धि होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।