
क्या आप मेनिफेस्टेशन में विश्वास करते हैं? कितनी बार ऐसा होता है कि कुछ नया करने के लिए हम किसी खास दिन या खास तारीख का इंतजार करते हैं। अगर आप भी इतने समय से कोई खास काम किसी एक तारीख के लिए छोड़ते आ रहे हैं, तो कल वो दिन आने वाला है। कल साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन है।
कल 11-11-2023 है, जो न्यूमेरोलॉजी के हिसाब से एक शुभ दिन माना जाता है। इसे स्प्रिचुअल पोर्टल कहते हैं, जिसमें दिन और महीना ही नहीं, बल्कि सारे नंबर्स को मिलाकर भी 11 ही परिणाम आता है और इसलिए यह एक एंजेल नंबर भी कहलाता है।
यह एक शक्तिशाली पोर्टल नंबर है और ऐसा माना जाता है कि यह किसी के लिए भी नए सफलता के नए दरवाजे खोलने की क्षमता रखता है। 11/11 पोर्टल की शक्ति और ऊर्जा आपको खुद से अधिक जुड़ने में मदद करती है। इसका महत्व क्या है आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी जी से जानें।

यह अंक मास्टर संख्या कहलाई जाती है। अंक '1' को 'सूर्य' के अंक के नाम से जाना जाता है। यह नए रास्ते, शुरुआत, सशक्तिकरण और नए विकल्प स्थापित करता है।
11:11 पोर्टल में संख्या '11' के गुण हैं, जो मास्टर संख्या है और एक मजबूत अंक माना जाता है। '11' विश्वास, आशीर्वाद और ज्ञान का प्रतीक है।
11:11 पोर्टल आपके जीवन में संतुलन भी लाता है। यह सद्भाव, शांति, निष्पक्षता, न्याय, मिलन और समानता का प्रतीक भी कहलाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: घर के आस-पास इन 7 में से किसी भी एक जानवर का दिखना देता है शुभ संकेत, हो सकते हैं धनवान
इसे एक कॉस्मिक गेटवे बोलें, तो गलत नहीं होगा। इस साल 11: 11 पोर्टल वृश्चिक राशि में अमावस्या से कुछ दिन पहले खुलता है, जो आपको अपने डर का सामना करने के लिए चुनौती देता है। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी जी का कहना है कि 11:11 आध्यात्मिकता का प्रतीक है। 11:11 के अंक को मिलाकर 4 बनता है और 4 अंक राहु का प्रतीक है। 1 अंक या 4 अंक वाले लोगों को इस दिन राहु से शुभ परिणाम मिलते हैं। जिनकी कुंडली में राहु की स्थिति कमजोर होती है, उनके लिए यह दिन राहु को मजबूत करने के लिए शुभ माना जाता है।

अब से इस महीने के अंत तक यूनिवर्स आपके लिए फेवरेबल ऊर्जा तैयार करने में मदद करेगा, जो आपके दिन और दिमाग को एक साथ जोड़ेगा। अगर आप अधिक लाभ पाना चाहते हैं, तो कल अच्छी ऊर्जा प्राप्त करने के लिए मेनिफेस्टेशन जरूर करें। आप जो कुछ भी चाहते हैं, उसे ब्रह्मांड से मांगें। आपके दिल में जो भी इच्छाएं हैं, उसे ब्रह्मांड तक जरूर पहुंचाएं।
यह सबसे महत्वपूर्ण है। आपके पास जो कुछ भी है उसके लिए आभार व्यक्त करें। उन सभी छोटी चीज़ों, खुशियों, लोगों और भावनाओं के लिए आभारी रहें जिन्हें आपने अब तक संजोया है। यूनिवर्स से मांगने के साथ अपने पास मौजूद सभी चीजों के लिए आभार व्यक्त करना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: मीन राशि के लोगों के जीवन सुख-समृद्धि लाते हैं ये उपाय
स्क्रिप्टिंग एक शक्तिशाली मेनिफेस्टेशन टूल है। मेनिफेस्टेशन शुरू करने से पहले अपने आसपास की चीजों को साफ करें। खुद का एक ऑरा बनाएं और फिर मोमबत्ती, धूप, क्रिस्टल (क्रिस्टल के 9 बड़े फायदे) और म्यूजिक की मदद से मेनिफेस्टेशन शुरू करें। आप जो भी चाहते हैं, उसे किसी पेपर में लिखें मगर उसे ऐसे लिखें, जैसे वे चीजें आपके पास हैं।
इस तरह से आप कल के दिन से सबसे अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख लिखने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: larariggio, libsyn & Quora
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।