lohri 2025 put these 3 things in fire of lohri for good luck happiness and prosperity

Lohri 2025: लोहड़ी की अग्नि में जरूर डालें ये 3 चीजें, सुख-समृद्धि के साथ हो सकता है भाग्योदय

लोहड़ी का त्योहार हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। यह पंजाब और हरियाणा में विशेष रूप से धूमधाम से मनाया जाने वाला एक लोकप्रिय त्योहार है। इस दिन शाम के समय लोग एक साथ मिलकर पवित्र अग्नि जलाते हैं। इस अग्नि को लोहड़ी की अग्नि कहा जाता है। अब ऐसे में इस पवित्र अग्नि में क्या डालने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-01-08, 07:30 IST

लोहड़ी का त्योहार विशेषकर पंजाब और हरियाणा में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार का नाम 'तिलोहड़ी' शब्द से लिया गया है, जो 'तिल' और 'रोरही' गुड़ शब्दों के मेल से बना है। इस त्योहार के पीछे कई पौराणिक और ऐतिहासिक कथाएं जुड़ी हुई हैं, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करना और नई फसल का स्वागत करना है। लोहड़ी मुख्य रूप से किसान समुदाय द्वारा मनाया जाता है। यह त्योहार रबी की फसल के कटने के बाद मनाया जाता है, इसलिए इसे फसल का त्योहार भी कहा जाता है। किसान अपनी कटी हुई फसल को अग्नि देवता को अर्पित करते हैं और एक समृद्ध वर्ष की कामना करते हैं। आपको बता दें, लोहड़ी को नए साल की शुरुआत के रूप में भी देखा जाता है। यह त्योहार सर्दियों के मौसम के अंत और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इस दिन लोग आग के चारों ओर नृत्य करते हैं और गीत गाते हैं। लोहड़ी की रात को साल की सबसे लंबी रात माना जाता है, जिसे शीतकालीन संक्रांति भी कहते हैं।

इस दिन के बाद से दिन लंबे होने लगते हैं और सर्दी का प्रकोप कम होने लगता है। अब ऐसे में लोहड़ी की अग्नि में क्या डालना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

लोहड़ी की अग्नि में डालें मूंगफली

mungfali

मूंगफली को अन्न का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली डालकर किसान अपनी फसल की रक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं और आने वाले समय में अच्छी फसल की कामना करते हैं। मूंगफली को सूर्य देव को अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि सूर्य देव की कृपा से फसल अच्छी होती है। मूंगफली को समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली डालकर लोग अपने घर में सुख-समृद्धि लाने की कामना करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, मूंगफली को देवी लक्ष्मी का प्रिय फल माना जाता है। इसलिए लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली डालकर लोग देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं।

लोहड़ी की अग्नि में डालें रेवड़ी

हिंदू धर्म में अग्निदेव को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। लोहड़ी की अग्नि में रेवड़ी डालकर लोग अग्निदेव को प्रसन्न करते हैं और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मान्यता है कि लोहड़ी की अग्नि में रेवड़ी डालने से बुरी शक्तियां नष्ट होती हैं और घर में सुख-शांति आती है। कई लोगों का मानना है कि लोहड़ी की अग्नि में रेवड़ी डालने से बच्चों पर कोई संकट नहीं आता और वे स्वस्थ रहते हैं।

इसे जरूर पढ़ें -  Lohri Kab Hai 2025: इस साल कब मनाया जाएगा का लोहड़ी का पर्व, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

लोहड़ी की अग्नि में डालें काले तिल

black-sesame-seeds-can-reduce-blood-sugar-level-know-here

ज्योतिष शास्त्र में काले तिल को नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि नजरदोष से छुटकारा पाने के लिए लोहड़ी के दिन काले तिल लोहड़ी की आग्नि में डालकर अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Makar Sankranti 2025 Daan: मकर संक्रांति के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, आरोग्य के साथ-साथ हो सकती है धन वृद्धि

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;