makar sankranti 2025 what things should not be donate for goodluck

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए?

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ नहीं माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-01-06, 13:18 IST

सनातन धर्म में मकर संक्रांति का पर्व जनवरी महीने का पहला पर्व है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। यह दिन सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने का प्रतीक है, जो उत्तरायण का प्रारंभ भी माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान और पूजा करने से पुण्य मिलता है। मकर संकांति का पर्व नई फसल के आगमन का भी प्रतीक है। मकर संक्रांति का पर्व भारत के अलग-अलग राज्यों में पोंगल, लोहड़ी, बिहू आदि नामों से भी जाना जाता है। इस दिन को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। अब ऐसे में मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना शुभ नहीं माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मकर संक्रांति के दिन न करें नुकीली चीजों का दान

knife donate

मकर संक्रांति के दिन नुकीली चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। हिंदू धर्म में माना जाता है कि नुकीली चीजों में नकारात्मक ऊर्जा होती है। इसलिए इनका दान करने से घर में कलह और दुर्भाग्य आ सकता है। कीली चीजों को अशुभ शकुन माना जाता है। इन्हें दान करने से व्यक्ति के जीवन में बाधाएं आ सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Makar Sankranti 2025 Daan: मकर संक्रांति के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, आरोग्य के साथ-साथ हो सकती है धन वृद्धि

मकर संक्रांति के दिन न करें काले वस्त्र का दान

मकर संक्रांति का दिन शुभता का पर्व है और इस दिन सूर्यदेव की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन पीले वस्त्र दान करने का महत्व और पहनने की भी मान्यता है। इसलिए इस दिन काले रंग के वस्त्र का दान करने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति को शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं और ग्रहों के अशुभ प्रभावों का भी सामना करना पड़ सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन पीली दाल किन देवताओं को चढ़ाना माना जाता है शुभ?

मकर संक्रांति के दिन न करें तेल का दान

oil

मकर संक्रांति के दिन तेल न तो किसी न भी लेना चाहिए और न ही किसी को दान करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन तेल का दान करने से व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस दिन तेल का दान करने से बचें। तेल का दान करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम भी नहीं मिलते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;