kajal ke totke new

Kajal Ke Totke: जीवन पर टूट पड़ा है परेशानियों का पहाड़, राहत दिलाएंगे ये टोटके

बहुत समय से आपकी लाइफ में परेशानियां चल रही हैं और कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, तो आपको एक बार पंडित जी द्वारा बताए गए टोटकों को आजमाकर देखना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-12-04, 14:52 IST

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए हम काजल का प्रयोग करते हैं। मगर काजल का प्रयोग जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए भी किया जा सकता है। ज्‍योतिष शास्‍त्र में भी काजल को काफी उपयोगी बताया गया है। काजल की मदद से आप न केवल नजर दोष के दूर कर सकती हैं बल्कि जीवन में आ रही परेशानियों को भी कम कर सकती हैं। 

इस आर्टिकल में हम आपको काजल के कुछ ऐसे टोटकों के बारे में बताएंगे, जो जीवन में चल रही परेशानियों के प्रभाव को कम करेंगे। इन टोटकों के बारे में हमने पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा से बात की है। वह कहते हैं, 'हमारे जीवन में जो भी होता है, वो सब कुंडली में मौजूद ग्रहों की दशा और चाल पर निर्भर करता है। इसलिए जब जो ग्रह कमजोर होता है, उसका प्रभाव हमारी लाइफ में पड़ने लगता है। हर ग्रह के कमजोर होने पर अलग-अलग प्रभाव दिखता है। काजल का प्रयोग बहुत ही प्रभावशाली होता है क्योंकि इस रंग की ऊर्जा बहुत तेज होती है और यह अपने अंदर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाओं को खींच लेता है। यदि आपके जीवन में कोई परेशानी है तो आप काजल के टोटकों से उन्‍हें कम कर सकती हैं।'

इसे जरूर पढ़ें- तांबे के लोटे से पैसों की तंगी हो सकती है दूर, करें ये ज्योतिष उपाय

black kajal tika new

काजल की छींट 

विरोधियों के परेशान करने से कई बार बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में आप अपने विरोधियों को परास्त करने या उनकी चुनौतियों का सामना करने के लिए काजल का टोटका अपना सकती हैं। इसके लिए आपको एक कागज पर अपने विरोधी का नाम लिखना है और 7 बार काजल की छींट मारनी है। ऐसा करने से विरोधियों का प्रभाव थोड़ा कम हो जाएगा और आपके काम के बीच में जो रुकावट आ रही हैं वह दूर हो जाएंगी। 

काजल का टीका 

अगर आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बहुत मेहनत करने के बाद भी आप उतना धन नहीं कमा पा रहे हैं, जितने की आपको जरूरत है, तो हो सकता है कि आपका शनि और शुक्र कमजोर हो। इसे मजबूत करने के लिए आपको काजल का टीका माथे पर लगाना चाहिए। काजल का टीका आप बड़ा या छोटा दोनों तरह से लगा सकती हैं। टीका गोल भी लगाया जा सकता है। यह टीका आपको शनिवार या शुक्रवार के दिन शाम के वक्त माथे पर लगाना चाहिए। 

गंभीर बीमारी से निजात पाने के लिए 

अगर आपकी तबियत काफी समय से खराब चल रही है और बहुत इलाज कराने के बाद भी आप ठीक नहीं हो पा रहे हैं, तो आपको काजल का एक आसान टोटका आजमा कर देखना चाहिए। आप अपने पैरों के तलवों पर एक-एक टीका लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपको सेहत से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो रही है, तो इस टोटके के बाद उसमें आपको थोड़ा आराम मिल जाएगा। अगर आप एक साथ दो-दो बीमारियों से जूझ रही हैं, तो आप पैर के तलवों में 2 टीके लगाएं। 

इसे जरूर पढ़ें- बच्चे को लग जाए बुरी नजर तो इन आसान उपायों से पा सकती हैं छुटकारा

black kajal tika astro benefits  new

परिवार में क्‍लेश 

घर में क्‍लेश हो तो सेहतमंद आदमी भी बीमार हो जाता है। गृह क्‍लेश हमेशा ही मानसिक तनाव का कारण बन जाता है। ऐसे में क्लेश को खत्म करने के लिए आप स्‍वंय तो प्रयास करें ही, साथ ही घर पर नजर दोष के कारण भी कई बार ऐसा होता है कि परिवार के सदस्यों के मध्य मतभेद होने लग जाते हैं। आपको ऐसे में घर की मेन डोर पर काजल के 7 टीके जरूर लगाने चाहिए। ऐसा करने से आपके घर पर यदि किसी की नजर लग गई है, तो उसकी नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो जाएगा। 

बिजनेस में मुनाफा कम हो रहा है 

बिजनेस में मुनाफा कम हो रहा है , तो आप काजल की एक डिब्बी अपने कार्यस्थल पर रख लें। दरअसल, कई बार नकारात्मक ऊर्जा की वजह से मेहनत करने बाद भी हमें वो फल प्राप्त नहीं हो पाता है, जिसकी हम कामना करते हैं। इसलिए आप यह टोटका आजमाकर देखें। आपको यह टोटका रात में दुकान बंद करते वक्त करना चाहिए, इससे आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;