सनातन धर्म में सभी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। वहीं जीवित्पुत्रिका व्रत संतान की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से संतान को किसी भी प्रकार का रोग नहीं लगता और उनका जीवन स्वस्थ और सुखमय रहता है। यह व्रत माताएं अपने बच्चों की सुरक्षा और लंबी उम्र के लिए रखती हैं। यह व्रत खासकर माताओं की आस्था और भक्ति का प्रतीक है। पंचांग के अनुसार यह व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। अब ऐसे में इस साल जीवित्पुत्रिका व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और जीवित्पुत्रिका व्रत का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
जीवित्पुत्रिका व्रत कब रखा जाएगा?
वैदिक पंचांग के अनुसार, जितिया व्रत आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाएगा। वहीं इस साल यह व्रत का आरंभ 24 सितंबर मंगलवार को दोपहर 23 बजकर 34 मिनट से होगा और इस व्रत का समापन 25 सितंबर बुधवार को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगा। इसलिए उदयातिथि के आधार पर जितिया व्रत 25 सितंबर को रखा जाएगा।
जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब है?
जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत माताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं इस दिन लाभ उन्नति मुहूर्त और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त है। इस मुहूर्त में भगवान जीमूतवाहन की पूजा विधिवत रूप से किया जाता है।
- लाभ-उन्नति मुहूर्त - सुबह 06:11 बजे से 07:41 बजे तक है।
- अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- सुबह 07:41 बजे से सुबह 09:12 बजे तक है।
इसे जरूर पढ़ें - Santan Gopal Mantra: जल्द ही मां बनने वाली हैं तो इस मंत्र के जाप से मिलेंगे कई फायदे
जीवित्पुत्रिका व्रत का महत्व क्या है?
जीवित्पुत्रिका व्रत या जितिया व्रत रखने से सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए रखा जाता है। इस दिन माताएं निर्जला व्रत रखती हैं और संतान के सुखी जीवन के लिए कामना करती हैं। ऐसी मान्यता है कि जो मां इस दिन व्रत रखती हैं, उन्हें कभी संतान का वियोग नहीं सहना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से संतान को किसी भी प्रकार का रोग नहीं लगता और उनका जीवन स्वस्थ और सुखमय रहता है। यह व्रत माता के त्याग और संतान के प्रति प्रेम का प्रतीक है।
इसे जरूर पढ़ें - Ganesh Stotra: संतान सुख की प्राप्ति के लिए आप भी कर सकती हैं गणपति स्तोत्र का पाठ
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों