good to feed rats on ganesh chaturthi

Ganesh Chaturthi: गणेश जी के वाहन चूहे को चुपचाप खिला दें ये छोटी सी चीज, मिल सकता है शुभ समाचार

आज 19 सितंबर 2023 को भगवान श्रीगणेश का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसके साथ ही आज से ही 10 दिनों के गणेश उत्सव की शुरूआत भी हो गई है। 
Editorial
Updated:- 2023-09-19, 13:50 IST

चूहों को भगवान गणेश की सवारी माना जाता है। लेकिन घर में अगर चूहे घूमते हैं, लोग उन्हें तुरंत भगाने की तैयारी में लग जाते हैं। लेकिन आज आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि धार्मिक दृष्टि से चूहों का घर में आना शुभ माना जाता है। अगर आपके घर में बार-बार चूहे आ रहे हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि गणेश चतुर्थी के इस पर्व के खास मौके पर आपको चूहों की सेवा करनी चाहिए। अगर आप उन्हें परेशान या नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, तो बप्पा आपसे प्रसन्न रहेंगे। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि आखिर मूषक महाराज को क्या खिलाना शुभ होता है। 

फल और जामुन

अगर गणेश चतुर्थी के इस पावन पर्व के दौरान आपके घर में बार-बार चूहों का आना-जाना हो रहा है, तो आपको उनके भोजन के लिए फल और जामुन रखने चाहिए। फल और जामुन आम तौर पर चूहों का सबसे पसंदीदा भोजन माना जाता है।

 

मोदक

is it good to feed rats on ganesh

सभी जानते हैं कि गणेश जी को मोदक काफी प्रिय है। गणेश जी को मोदक चढ़ाना भी काफी शुभ माना जाता है। इसलिए अगर आपके घर में बार-बार चूहे आ रहा हैं, तो आपको उन्हें मोदक खाने के लिए देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi Decoration: गणेश जी के दरबार को खूबसूरत बनाने के आसान टिप्स जानें

पेड़ा और बेसन

sweets

आप गणेश चतुर्थी के अवसर पर उन्हें पेड़ा और बेसन के लड्डू भी चढ़ा सकते हैं। चूहों को मीठा खाना काफी पसंद होता है। चूहे जलेबी भी बड़े चाव से खाते हैं। 10 दिनों तक चल रहे गणेश उत्सव में अगर आप चूहों का ख्याल रखते हैं, तो भगवान गणेश आपसे जरूर प्रसन्न होंगे। (गणेश चतुर्थी के 10 दिन करें इन 10 चीजों का दान)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं अपना घर, दिखेगा बेहद खूबसूरत

जूठा भोजन न रखें

food

गणेश चतुर्थी के पर्व में यह जरूरी है कि आप घर में कहीं भी जूठा भोजन न छोड़े। क्योंकि अगर आपके घर में मूषक महाराज घूम रहे हैं, तो वह आपका छोड़ा हुआ जूठा भोजन खा सकते हैं। 10 दिनों के पर्व में मूषक महाराज  को जूठा भोजन खिलाने से आपको पाप लग सकता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;