आपमें से कई लोगों ने इस बात का अनुभव किया होगा कि उनके आस-पास कोई ऐसी नकारात्मक शक्ति का वास होता है जो उन्हें परेशानी में डालती है। कई बार इसका असर आपकी सेहत पर हो सकता है और कई बार इससे आर्थिक हानि होने लगती है।
यही नहीं आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। ऐसे में हम इन समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिश करते हैं, लेकिन कारण जान पाना मुश्किल होता है। दरअसल ऐसा आपके ऊपर किसी बुरी नजर की वजह से भी हो सकता है।
बुरी नजर की वजह से आपके जीवन में ऐसी समस्याएं हो सकती हैं जिनका आप कारण भी नहीं जान पाते हैं। कई बार आपके घर पर तो कई बार आपके शरीर पर बुरी नजर का दुष्प्रभाव होने लगता है। इन सभी समस्याओं को आप ज्योतिष के कुछ विशेष उपायों से दूर कर सकते हैं।
आपने कई बार अपने घर में बड़ों से यह बात कहते हुए सुना होगा कि आपको नजर लगने की वजह से जीवन में परेशानियां हो रही हैं। यही नहीं नजर दोष को कई ज्योतिष उपायों से दूर भी किया जा सकता है। ऐसे ही ज्योतिष उपायों में से एक है फिटकरी का उपाय। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें फिटकरी से बुरी नजर दूर करने के तरीके के बारे में।
फिटकरी का आध्यात्मिक और रहस्यमय प्रथाओं में उपयोग का एक समृद्ध इतिहास है। यह पारंपरिक चिकित्सा, शुद्धिकरण अनुष्ठानों और नकारात्मक ऊर्जाओं से सुरक्षा के प्रतीक के रूप में बहुत ज्यादा महत्व रखता है।
बुरी नज़र से बचने के लिए इसका उपयोग काफी लंबे समय से किया जा रहा है। इसके इस्तेमाल से घर के वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है और घर में समृद्धि लाई जा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: घर को बुरी नजर से बचाने के लिए इन स्थानों पर रखें Evil Eye
इसके लिए सही जगह का चुनाव करना सबसे पहले जरूरी माना जाता है। यह अनुष्ठान आमतौर पर शांत और अबाधित समय के दौरान करने की सलाह दी जाती है। समय की बात करें तो दिन के समय आध्यात्मिक ऊर्जा अधिक सक्रिय होती है, इसलिए फिटकरी से बुरी नजर दूर करने के लिए दिन सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस अनुष्ठान को शुरू करने से पहले व्यक्तिगत स्वच्छता को सुनिश्चित करना जरूरी है। इसमें स्नान करना और साफ कपड़े पहनना सबसे ज्यादा जरूरी हैं।
आहार आपके बच्चे को या घर में किसी भी व्यक्ति को बुरी नजर लग जाए तो इसे दूर करने के लिए आप फिटकरी का आसान उपाय आजमा सकती हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी और फिटकरी का एक टुकड़ा लें।
फिटकरी के टुकड़े को पानी में डाल दें और इसे अच्छी तरह से घुलने दें। जब यह अच्छी तरह से पानी में घुल जाए तब इसे नजर उतारने के लिए इस्तेमाल किया जा सकती है। इसके लिए आप सबसे पहले फिटकरी के पानी को नजर लगे हुए व्यक्ति के सिर के ऊपर से 7 बार घड़ी की सुई की दिशा में घुमाएं।
इसके बाद इस पानी को बहते हुए पानी जैसे नल की धार के साथ बहा दें। इस उपाय से बहुत जल्द ही बुरी नजर का असर दूर हो जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: फिटकरी के इन आसान उपायों से पाएं अपार धन लाभ
अगर आप किसी भी बुरी नजर से अपना बचाव करना चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर नियमित रूप से फिटकरी के पानी का छिड़काव करें। यह पानी आपके घर के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है और बुरी नजर के साथ नकारात्मक शक्तियों से भी राहत पाने में मदद करता है। इसके प्रभाव से किसी भी तरह की बुरी ऊर्जा आपके घर में प्रवेश नहीं करती है और सदैव खुशहाली बनी रहती है।
फिटकरी का एक टुकड़ा लें और इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को अपने दाहिने हाथ की मुट्ठी में बंद करें और फिर उस व्यक्ति के सिर के ऊपर से 7 बार घुमाएं जिसे नजर लगी है। उसके बाद इस पाउडर को बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इससे बुरी नजर का असर कम हो जाता है और कई समस्याओं से बाहर आने में मदद मिलती है।
इसके साथ आप एक और उपाय आजमा सकती हैं। इसके लिए आप अपने दोनों हाथों में फिटकरी का मध्यम आकार का टुकड़ा लें। हाथ की मुट्ठियां बंद करें और बंद मुट्ठियों को नीचे की ओर मोड़ें।
आगे की बाहों को क्रॉस करते हुए खड़े हो जाएं। फिर बुरी नजर उतारने वाले व्यक्ति को अपने हाथों को नीचे से ऊपर की ओर और अंदर से बाहर की ओर गोलाकार तरीके से हिलाएं। बुरी नजर उतारने के बाद फिटकरी को कोयले या लकड़ी में जलाकर नष्ट कर दें। इस उपाय से जल्द ही बुरी नजर दूर हो सकती है।
अगर आप इन आसान उपायों से किसी व्यक्ति की नजर उतारते हैं तो आपको समस्याओं का समाधान मिलता है और बुरी नजर से छुटकारा भी मिलता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।