
होली पर इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण होलिका दहन के तुरंत बाद, यानी फाल्गुन पूर्णिमा से शुरू होगा और प्रतिपदा तिथि तक चलेगा। चंद्र ग्रहण ज्योतिष दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण और खास माना जाता है।
इस बार यह ग्रहण ब्लड मून के रूप में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण एक खगोलिय घटना है, जिसमें पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है, और चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया से ढक जाता है। इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
वहीं ज्योतिष के अनुसार, राहु और केतु के कारण चंद्रमा पर ग्रहण लगता है। आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण कब से शुरू होगा और क्या इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।

चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगने वाला है। भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण सुबह 10 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब होती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। यह घटना ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका के अधिकांश हिस्सों, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप के अधिकांश हिस्सों, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया, अंटार्कटिका आदि में दिखाई देगी।
पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान, चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में छिप जाता है, जिससे यह लाल या नारंगी रंग का दिखाई देता है। इस घटना को "ब्लड मून" भी कहा जाता है। यह लाल रंग इसलिए होता है क्योंकि पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य के प्रकाश को अपवर्तित करता है और लाल रंग की तरंग दैर्ध्य को चंद्रमा तक पहुंचाता है, जबकि अन्य रंग बिखर जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Chandra Grahan 2025: होली पर लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण, जानें कब और कैसे लगता है 'ब्लड मून

होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। वैदिक ज्योतिष में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। इस दौरान बच्चों को भी ग्रहण संबंधित दोष लग सकता है। इसलिए इस दौरान अपने आराध्य के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - Chandra Grahan Upay: साल के पहले चंद्र ग्रहण के दिन करें तुलसी के ये 5 उपाय, घर पर नहीं होगा कोई नकारात्मक प्रभाव
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।