hindu new year 2025 things to be bought for happiness and prosperity according to astrology

Hindu New Year 2025: हिंदू नववर्ष के दिन खरीदें ये 5 चीजें, घर में होगा खुशियों का आगमन

सनातन धर्म में हिंदू नववर्ष 30 मार्च से आरंभ हो रहा है। अब ऐसे में इस दिन किन चीजों की खरीदारी करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-25, 14:43 IST

सनातन धर्म में हिंदू नववर्ष को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इसे गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे नामों से भी जाना जाता है। हिंदू नववर्ष से चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत होती है और देवी दुर्गा की उपासना का विशेष महत्व रहता है। अब ऐसे में हिंदू नववर्ष के दिन किन चीजों की खरीदारी करने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

हिंदू नववर्ष के दिन खरीदें धातु का कछुआ

tortoise

कछुआ सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कछुए को भगवान विष्णु के कच्छप अवतार का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, इसे घर में लाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। धातु का कछुआ धन और समृद्धि का प्रतीक है। इसे घर में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, धातु के कछुए को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। यह घर में शांति और सकारात्मकता लाता है।

हिंदू नववर्ष के दिन खरीदें चांदी का हाथी

हाथी को शक्ति, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। चांदी को शुद्ध और पवित्र धातु माना जाता है। चांदी का हाथी घर में रखने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। देवी लक्ष्मी का गज लक्ष्मी स्वरूप हाथी पर विराजमान रहता है। व्यापार में वृद्धि के लिए भी चांदी का हाथी शुभ माना जाता है।

हिंदू नववर्ष के दिन खरीदें मिट्टी का कलश

मिट्टी के कलश को शुभता का प्रतीक माना जाता है। यह प्रकृति से जुड़ा होता है और इसे पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह कलश घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सुख-समृद्धि लाता है। मिट्टी के कलश को देवताओं का निवास स्थान माना जाता है। इसलिए, इसे घर में लाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

हिंदू नववर्ष के दिन खरीदें शंख

शंख को सुख, समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि शंख की ध्वनि से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
शंख में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है, इसलिए इसे घर में रखने से धन और वैभव की प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Hindu New Year 2025 Date: कब से शुरू हो रहा है हिन्दू नव वर्ष? जानें किन राशियों के लिए साबित होगा लकी

हिंदू नववर्ष के दिन खरीदें मोर पंख

Morpankh-1

मोर पंख भगवान कृष्ण को प्रिय हैं। हिंदू धर्म में, भगवान कृष्ण को विष्णु का अवतार माना जाता है, और विष्णु को समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, मोर पंख को शुभ और पवित्र माना जाता है। मोर पंख देवी लक्ष्मी का भी प्रतीक है, जो धन और समृद्धि की देवी हैं। इसलिए, इसे घर में रखने से धन और समृद्धि आती है।

इसे जरूर पढ़ें -  Hindu New Year 2025: हिंदू नववर्ष के दिन मुख्य द्वार पर लगाएं इस पत्ते का तोरण, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;