Hindu New Year 2025 Date: कब से शुरू हो रहा है हिन्दू नव वर्ष? जानें किन राशियों के लिए साबित होगा लकी

हिंदू नववर्ष का पहला पर्व चैत्र नवरात्र और गुड़ी पड़वा होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, और इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम तथा धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी हुआ था।  
hindu nav varsh 2025

सनातन धर्म के अनुसार, हिंदू नव वर्ष को भारतीय नव वर्ष भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से दो कैलेंडरों के आधार पर मनाया जाता है: शक संवत और विक्रमी संवत। दोनों कैलेंडर का वर्ष आरंभ एक ही दिन और एक ही महीने से होता है। हालांकि, शक संवत ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 78 वर्ष आगे है, जबकि विक्रमी संवत कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से 57 वर्ष पुराना है। इस कारण, विक्रमी संवत की तारीख़ निकालने के लिए अंग्रेजी कैलेंडर के वर्ष में 57 जोड़ते हैं और शक संवत की संख्या निकालने के लिए 78 घटाते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब से शुरू हो रहा है हिन्दू नव वर्ष और किन राशियों पर पड़ेगा इसका शुभ प्रभाव।

कब से शुरू होगा हिन्दू नव वर्ष 2025?

effects on zodiac signs on hindu new year 2025

इस साल नवसंवत्सर की शुरुआत नवरात्रि के पहले दिन, 30 मार्च 2025 से होगी। इसी दिन विक्रम संवत 2082 की शुरुआत भी होगी। नवसंवत्सर 2025 रविवार को शुरू हो रहा है और इस साल के राजा ग्रह सूर्य होंगे, जिन्हें ग्रहों का राजा भी माना जाता है।

क्या है हिन्दू नव वर्ष 2025 का महत्व?

हिंदू नववर्ष के अवसर पर केवल मानव ही नहीं, बल्कि प्रकृति भी नववर्ष का स्वागत करती है। इस समय ऋतुराज वसंत ने प्रकृति को अपनी गोदी में समेट लिया होता है। हिंदू धर्म से जुड़े लोग हिंदू नववर्ष को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं।

हिंदू नववर्ष का पहला पर्व चैत्र नवरात्र और गुड़ी पड़वा होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, और इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम तथा धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी हुआ था।

effects on zodiac signs during hindu new year 2025

हिंदू नववर्ष के आरंभ के समय सूर्य देव और चंद्र देव दोनों मीन राशि में विराजमान होंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस संवत में सूर्य, चंद्रमा, शनि, बुध और राहु ग्रहों की युति बन रही है। इसके साथ ही बुधादित्य और राजयोग का भी निर्माण हो रहा है।

इन दोनों योगों के निर्माण का शुभ प्रभाव विभिन्न राशियों के जातकों पर पड़ेगा। कई दुर्लभ संयोगों के कारण मकर और मिथुन राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है और उन्हें शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Chaitra Navratri 2025 Upay: चैत्र नवरात्रि के नौ दिन करें 9 लौंग से ये उपाय, पैसों की कमी होगी दूर

कैसा होगा हिन्दू नव वर्ष 2025 का राशियों पर प्रभाव?

हिन्दू नव वर्ष के शुभ प्रभाव से मकर और मिथुन राशि को सबसे ज्यादा लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही, मेष और कुंभ राशि को भी अच्छे परिणाम नजर आ सकते हैं। इन चारों ही राशियों को हिन्दू नव वर्ष में सुखद और लाभदायक अनुभव हो सकते हैं।

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और बुध की युतियां खास तौर पर लाभकारी साबित होंगी। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे साहसिक निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।

मिथुन राशि के जातकों को इस समय शुभ परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से जॉब की तलाश कर रहे व्यक्तियों को सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और बिजनेस में लाभ होगा। कर्ज की समस्या से निजात मिलेगी, और रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

hindu new year 2025 effects on zodiac signs

हिंदू नववर्ष मकर राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि के जातकों को जीवन में अधिक तरक्की प्राप्त होगी। जॉब से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और जॉब में प्रमोशन भी हो सकता है।

इसके अलावा, कारोबार में लाभ होगा और नए व्यवसाय की शुरुआत की योजना बन सकती है। 29 मार्च को शनि अपनी चाल में बदलाव करेंगे, जिससे मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक लाभ का संकेत दे रहा है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे नए अवसरों का पूरा लाभ उठाया जा सकेगा। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याएं सुलझ सकती हैं और गुरुजनों तथा सीनियर का सहयोग मिलेगा।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP