hindu new year 2025 hang peepal and mango leaves toran at home main door for good fortune and prosperity

Hindu New Year 2025: हिंदू नववर्ष के दिन मुख्य द्वार पर लगाएं इस पत्ते का तोरण, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि

हिंदू धर्म में नए संवत्सर 2082 30 मार्च से आरंभ होने जा रहा है। अब ऐसे में इस दौरान घर के मुख्य द्वार पर किस पत्ते का तोरण लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-25, 07:30 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है। इस बार हिंदू नववर्ष 30 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। हिंदू नववर्ष को विक्रम संवत के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन से ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी होती है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। इसके अलावा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
हिंदू धर्म में यह दिन नई शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन भगवान ब्रह्मा और भगवान विष्णु की पूजा का दिन है। आपको बता दें, इस दौरान घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

हिंदू नववर्ष के दिन घर के मुख्य द्वार पर लगाएं पान के पत्ते का तोरण

new-year-2025-hang-peepal-leaves-toran-at-the-main-entrance-of-home-for-prosperity-1735554057057

हिंदू नववर्ष के दिन घर के मुख्य द्वार पर पान के पत्ते का तोरण लगाना बहुत शुभ माना जाता है। पान के पत्ते को शुद्ध और पवित्र माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। ऐसी मान्यता है कि पान का तोरण लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसी मान्यता है कि पान के पत्ते को देवी लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए, इसे मुख्य द्वार पर लगाने से देवी लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। पान के पत्ते का तोरण लगाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

हिंदू नववर्ष के दिन घर के मुख्य द्वार पर लगाएं आम के पत्ते का तोरण

हिंदू धर्म में आम के पत्ते को बेहद पवित्र और सकारात्मकता का कारक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि आम के पत्ते का तोरण लगाने से घर में शुभता का संचार होता है और साथ व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्ते का तोरण लगाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है और समृद्धि आती है।

इसे जरूर पढ़ें -  Vastu Tips: घर में बंधनवार या तोरण लगाते समय वास्तु की इन बातों का रखें ध्यान, आएगी सुख समृद्धि

हिंदू नववर्ष के दिन घर के मुख्य द्वार पर लगाएं अशोक के पत्ते का तोरण

toran

अशोक के पत्तों को शुभ और पवित्र माना जाता है। इनका तोरण लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। मान्यता है कि अशोक का तोरण लगाने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। यह परिवार के लिए सौभाग्य का प्रतीक है। अशोक के पत्ते घर के मुख्य द्वार पर लगाने से मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें -   Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीज़ें, हो सकती है धन हानि

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;