Hanuman Jayanti  yagya vidhi and samagri list

Hanuman Jayanti Yagya Vidhi 2024: हनुमान जयंती के दिन इस विधि से करें यज्ञ, जानें पूजन सामग्री की लिस्ट

Hanuman Jayanti Yagya Vidhi 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाई जाती है। इस दिन पवनपुत्र हनुमान जी की विधिवत पूजा-पाठ करने का विधान है। 
Editorial
Updated:- 2024-04-23, 09:17 IST

(Hanuman jayanti 2024 yagya vidhi and samagri) हिंदू धर्म में सभी तिथियों को खास माना जाता है। वहीं चैत्र माह के पूर्णिमा तिथि के दिन यानी कि आज हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस दिन हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ पवन पुत्र हनुमान की पूजा-पाठ करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और जीवन में चल रही सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। बता दें, इस दिन हनुमान यज्ञ करने का विधान है। अब ऐसे में अगर आप इस दिन हनुमान यज्ञ करना चाहते हैं, तो किस विधि से करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

हनुमान यज्ञ करने के लिए सामग्री क्या है? (Hanuman Jayanti Yagya Samagri List 2024)

SIHIHSC

हनुमान यज्ञ करने के लिए सामग्री के बारे में विस्तार से जानें। 

हवन कुंड, लकड़ी, घी, तिल, कपूर, गुड़, चना, बताशा, फल, फूल, पान, सुपारी, लाल कपड़ा, हनुमान जी की प्रतिमा आदि। 

हनुमान यज्ञ करने के लिए विधि क्या है? (Hanuman Jayanti Yagya Vidhi 2024) 

yagya ()

  • हनुमान यज्ञ करने से पहले जिस स्थान पर आप यज्ञ कर रहें हैं, उसे साफ करें। पश्चात हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें और उन्हें लाल कपड़े से ढक दें। 
  • सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-ध्यान करें और हनुमान जी की पूजा के लिए व्रत संकल्प लें। 
  • जो जातक यज्ञ कर रहें हैं, वह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके आसन ग्रहण करें। 
  • हनुमान जयंती के दिन पवन पुत्र की पूजा विधिवत रूप से करें और लकड़ी के अग्नि प्रज्वलित करें। फिर घी, तिल और कपूर से अग्नि को आहुति दें। 

इसे जरूर पढ़ें - Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जन्मोत्सव के दिन न करें ये गलतियां, बजरंगबली हो सकते हैं नाराज

  • पूजा का आरंभ हनुमान जी के मंत्रों के जाप करें। आप ॐ हनुमते नमः और हनुमान चालीसा आदि का जाप कर सकते हैं। 
  • उसके बाद गुड़, चना, बतासा, फल, फूल, पान, सुपारी आदि को घी में मिलाकर आहुति दें।
  • पश्चात हनुमान जी की आरती उतारें। 
  • आरती करने के बाद सभी को प्रसाद अवश्य वितरण करें। 

इसे जरूर पढ़ें - Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जन्मोत्सव के दिन क्या भोग लगाएं?

हनुमान यज्ञ करने से पहले नियम क्या है? (Hanuman Jayanti Yagya Niyam 2024)

  • हनुमान यज्ञ करने से 1 दिन पहले व्रत रखें। 
  • यज्ञ के दौरान सात्विक भोजन ग्रहण करें। 
  • यज्ञ के दौरान मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • यज्ञ के समय मन को शांत रखें और अपने आप को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। 

हनुमान यज्ञ करने का महत्व क्या है? 

havan

  • हनुमान यज्ञ करने से व्यक्ति को सभी कष्टों से छुटकारा मिल सकता है। 
  • हनुमान यज्ञ करने से हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। 
  • हनुमान यज्ञ करने से बुद्धि और शक्ति की भी प्राप्ति हो सकती है। 
  • हनुमान यज्ञ करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

FAQ
हनुमान जयंती के दिन क्या उपाय करें?
हनुमान जयंती के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर आपको मीठे पान का बीड़ा और सिंदूर अर्पित करना चाहिए।
हनुमान जयंती पर हनुमानजी को क्या चढ़ाएं?
बजरंगबली को लड्डू, पंचमेवा, जलेबी या इमरती और बूंदी भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। कहते हैं कि ये चीजें उन्हें अति प्रिय है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;