Guru Pushya Yog 2024: सितंबर में कब बन रहा है गुरु पुष्य योग? जानें किन राशियों को होगा भारी धन लाभ

गुरु को कार्य में तरक्की का कारक माना जाता है और जिस योग यानी कि पुष्य में गुरु अपना स्थान लेते हैं उसके प्रभाव से घर और जीवन में शुभता का आगमन होता है।
image

हिन्दू पंचांग और ज्योतिष गणना के अनुसार, गुरु पुष्य योग का जब भी निर्माण होता है तो उससे कार्य सिद्धि में सफलता मिलती है क्योंकि गुरु को कार्य में तरक्की का कारक माना जाता है और जिस योग यानी कि पुष्य में गुरु अपना स्थान लेते हैं उसके प्रभाव से घर और जीवन में शुभता का आगमन होता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर सितंबर के महीने में कब पड़ रहा है गुरु पुष्य योग और कैसा होगा इसका राशियों पर प्रभाव।

कब है गुरु पुष्य योग? (When Is Guru Pushya Yog In September 2024?)

september guru pushya yog ka rashiyo par prabhav

  • सितंबर माह में गुरु पुष्य योग का निर्माण 26 सितंबर, दिन गुरुवार को हो रहा है।
  • इस दिन गुरु पुष्य योग सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा।
  • वहीं, इसका समापन शाम 6 बजकर 12 मिनट पर होगा।

यह भी पढ़ें:Pitru Paksha 2024 Stotra: पितृपक्ष में 'पितृ सूक्त' का पाठ करने से क्या होता है?

क्या है गुरु पुष्य योग? (What Is Guru Pushya Yog?)

  • गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र का पड़ना गुरु पुष्य योग का निर्माण करता है।
  • गुरु पुष्य योग के दौरान किये गए काम हमेशा लाभ लेकर आते हैं।
  • इस योग में मांगलिक कार्य करने से उसकी शुभता बनी रहती है।

यह भी पढ़ें:Ashwin Month 2024 Laddu Gopal: अश्विन माह में लड्डू गोपाल को क्या अर्पित करना चाहिए?

कैसा है गुरु पुष्य योग का राशियों पर प्रभाव? (What Are The Effects Of Guru Pushya Yog On Zodiac signs?)

september guru pushya yog 2024 ka rashiyo par prabhav

  • गुरु पुष्य योग का शुभ प्रभाव वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि पर पड़ेगा।
  • इस योग के प्रभाव से वृषभ राशि के लंबे समय से अटके हुए कम पूरे होंगे।
  • वहीं, गुरु पुष्य योग कर्क राशि के लिए नौकरी में सफलता लेकर आया है।
  • गुरु पुष्य योग के प्रभाव से वृश्चिक राशि को धन लाभ होने के संकेत हैं।


आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह अजान सकतेहैं कि आखिर सितंबर के महीने में कब बन रहा है गुरु पुष्य योग और किन राशियों पर पड़ने वाला है इसका विशेष प्रभाव। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP