कई बार आपके घर में ऐसी कई चीजें होती नजर आती हैं जिनका कारण ठीक से पता नहीं चल पाता है। अचानक से आपके घर के लोगों का बीमार होना, बच्चों का पढ़ाई में मन न लगना, बिना वजह पैसा खर्च होना जैसी समस्याएं होती हैं जिसका कारण आप नहीं जान पाते हैं। इन सभी परेशानियों का कारण बुरी नजर या Evil Eye हो सकता है भारतीय संस्कृति और परंपराओं में बुरी नजर का जिक्र सदियों पुराना है। ऐसा माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति, घर या परिवार पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है, तो जीवन में अचानक समस्याएं बढ़ने लगती हैं। कई बार हम देखते हैं कि घर में बार-बार झगड़े होने लगते हैं, आर्थिक संकट आने लगते हैं इनका कारण भी बुरी नजर हो सकता है। अगर आपके घर को भी बार-बार बुरी नजर लग रही है तो आपको इससे बाहर निकलने के बारे में जरूर सोचना चाहिए। अगर आप भी घर को बुरी नजर से बचाना चाहती हैं, तो ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें उन वास्तु उपायों के बारे में जिनसे आप घर को बुरी नजर से दूर कर सकती हैं।
अगर आपके घर पर बार-बार बुरी नजर लग रही है और उसकी वजह से समस्याएं आ रही हैं, तो मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाना बेहद शुभ माना जाता है। स्वास्तिक को हमेशा से ही भारतीय संस्कृति में समृद्धि का प्रतीक माना जाता रहा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार वह स्थान होता है जहां किसी भी ऊर्जा का प्रवेश होता है।
ऐसे में यदि इस स्थान को हम सकारात्मक बनाए रखते हैं तो जीवन में आने वाली कठिनाइयों से बाहर आने में मदद मिलती है। यदि आप घर को बुरी नजर से बचाना चाहती हैं, तो मुख्य द्वार पर हल्दी या रोली से स्वास्तिक का निशान जरूर बनाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर को दूर रखने में मदद मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर हल्दी का स्वास्तिक बनाने के फायदे
बुरी नजर से बचने के लिए सदियों से ही नींबू और मिर्च का उपाय किया जाता है। घर, वाहन या दुकान किसी भी स्थान को बुरी नजर से बचाने के लिए उस पर नींबू और मिर्च लटकाना एक आसान वास्तु और ज्योतिष उपाय है। अगर आप भी अपने घर की किसी भी तरह की बुरी नजर से बचाना चाहती हैं तो आप मुख्य द्वार पर नींबू और मिर्च लटकाएं। प्रत्येक रविवार को आप इस पुराने नींबू मिर्च को हटाकर उसकी जगह दूसरा लटका दें। इससे आपके घर को बुरी नजर से बचाया जा सकता है। रविवार के दिन एक नींबू और सात हरी मिर्च लेकर उन्हें धागे में पिरोकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। आपके घर को बुरी नजर से बचाने में मदद मिल सकती है।
यह विडियो भी देखें
नमक को वास्तु और ज्योतिष में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने वाली सामग्री माना जाता है। इसी वजह से घर को किसी भी नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए नमक के पानी से पोछा लगाने की सलाह भी दी जाती है। ऐसे ही यदि आपके घर को बार-बार बुरी नजर लगती है, तो आप मुख्य द्वार पर रखी डोरमैट के नीचे खड़े नमक का रक टुकड़ा रखें। इस उपाय से आपके घर को किसी भी बुरी नजर नहीं लगेगी और बुरी शक्तियों का कोई असर नहीं होगा। इस नमक के टुकड़े को आप महीने में कम से कम एक बार जरूर बदलें। यदि संभव हो तो अमावस्या के दिन नमक के टुकड़े को बदलकर दूसरा टुकड़ा रखें।
अपने घर को किसी भी बुरी नजर से बचाने के लिए आप भी यहां बताए वास्तु उपायों को आजमाएं। इससे आपके जीवन में आने वाली समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik. com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।