दिवाली पूजन पर राशि अनुसार पहनें इन रंगों के कपड़े, माता लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

दिवाली के दिन आप अगर कुछ विशेष बातों का ध्यान रखती हैं तो जीवन में सदैव समृद्धि बनी रह सकती है। आप इस दिन अपनी राशि के अनुसार भी कुछ विशेष बातों का ध्यान रख सकती हैं। 

what colour to wear as per zodiac in diwali

दिवाली का पर्व सभी के लिए खास होता है और इस दिन लोग दीपक की रोशनी से घर को सजाते हैं। यही नहीं इस दिन रंगोली से लेकर तोरण तक की सजावट को ख़ास माना जाता है। वहीं घर की सजावट के साथ लोग इस दिन अच्छी तरह से तैयार होते हैं और रंग बिरंगे कपड़ों में माता लक्ष्मी का पूजन करते हैं।

दिवाली एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जिसे दुनिया भर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी पूजन में नए कपड़े पहनने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है कि सुख और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए आपको दिवाली के दिन राशि के अनुसार कपड़े पहनने चाहिए।

आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी से जानें कि आपको राशि के अनुसार कौन से रंग पहनने चाहिए जिससे घर में समृद्धि आए और पूरे साल माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।

दिवाली में मेष राशि के लिए शुभ रंग

red colour is good for diwali

दिवाली के दिन अगर आप माता लक्ष्मी के पूजन में लाल रंग के कपड़े पहनती हैं तो आपको इसके बहुत शुभ फल मिलते हैं। आपके लिए लाल या इससे मिलते-जुलते रंग सबसे ज्यादा शुभ हो सकते हैं और ये रंग माता लक्ष्मी को पसंद भी हैं।

यदि आप इस रंग के कपड़ों में दिवाली पूजन करती हैं तो आपके घर में समृद्धि के योग बनते हैं। लाल रंग का स्वामी ग्रह भी मंगल है और मंगल का रंग लाल है, इसलिए इस रंग को मेष राशि के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: Diwali 2023 Shani Gochar: दिवाली से पहले होगा इन राशियों को बड़ा धन लाभ, शनि गोचर से दिखेंगे ये शुभ प्रभाव

दिवाली में वृषभ राशि के लिए शुभ रंग

दिवाली के दिन वृषभ राशि के लोग यदि नीले रंग के कपड़े पहनते हैं और इसी रंग में माता लक्ष्मी का पूजन करते हैं तो आपको धन लाभ होगा और समृद्धि बनी रहेगी। आप नीले से मिलते जुलते जैसे आसमानी या रॉयल ब्लू कलर के कपड़े भी पहन सकते हैं। ये रंग आपके लिए दहन को आकर्षित करने में मदद करते हैं।

दिवाली में मिथुन राशि के लिए शुभ रंग

इस साल दिवाली में अगर आप अपनी राशि के लिए शुभ रंग नारंगी जैसा जीवंत रंग चुनेंगी तो आपके लिए बहुत अच्छा होगा। आप अगर धन को आकर्षित करना चाहते हैं और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ये रंग आपके पास धन को आकर्षित करने में मदद करते हैं। यह आपके उत्साहित व्यक्तित्व को खूबसूरती से उजागर करेंगे और हर जगह लाभ दिलाएंगे (मिथुन राशि के लिए शुभ रंग)

दिवाली में कर्क राशि के लिए शुभ रंग

कर्क राशि के लोगों को दिवाली पूजन में हरे रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है और आपके लिए ये रंग सबसे ज्यादा शुभ हैं। आपको स्वभाव से प्रकृति का प्रेमी माना जाता है, इसलिए यह रंग आपके लिए अच्छा है। हरा रंग दिवाली पूजन में पहनने से आपको जीवन में सफलता मिलेगी।

दिवाली में सिंह राशि के लिए शुभ रंग

सिंह राशि के लोग खुद को अभिव्यक्त करना पसंद करते हैं। अगर आप दिवाली के दिन भूरे रंग के कपड़े पहनेंगी तो यह आपके व्यक्तित्व को निखारेगा। यह रंग शुभता का प्रतीक है और इस रंग को बहुत शुभ माना जाता है। भूरे रंग के कपड़े पहनने से आपके जीवन में शुभता बनी रहती है।

इसे जरूर पढ़ें: Diwali 2023 Date: इस साल कब मनाई जाएगी दिवाली? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

दिवाली में कन्या राशि के लिए शुभ रंग

यह राशि चिन्ह अपनी परिष्कृत, सुरुचिपूर्ण और विनम्र शैली के लिए जाना जाता है। इसलिए कन्या राशि के लोग यदि दिवाली पूजन में सफ़ेद रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि आप पूरी तरह से सफ़ेद रंग के कपड़े ही पहनें, बल्कि आप लाल या हरे रंग के साथ इसे मिक्स भी कर सकती हैं।

दिवाली में तुला राशि के लिए शुभ रंग

diwali pujan what colour to wear for libra zodaic

तुला राशि के लोग समय-समय पर नए रंग और आकर्षक को आज़माना पसंद करते हैं। इस दिवाली आपको पर्व की जीवंतता बनाए रखने के लिए पीले रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। यदि आप इस रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में समृद्धि के द्वार खुल सकते हैं और आप धन हानि से बची रहेंगी।

दिवाली में वृश्चिक राशि के लिए शुभ रंग

वृश्चिक राशि होने के कारण आपके लिए सबसे अच्छा रंग मैरून है, इसलिए आप यदि दिवाली के दिन इसी रंग के कपड़ों में लक्ष्मी पूजन करेंगी तो आपको जीवन में बेहतर अवसर मिलेंगे।

दिवाली में धनु राशि के लिए शुभ रंग

धनु राशि के लोग अगर दिवाली में बैंगनी रंग के कपड़े पहनेंगी तो ये आपके व्यक्तित्व को निखारने के साथ समृद्धि लाने में भी मदद करेंगे। यह रंग आपके उत्साही, चुलबुले व्यक्तित्व को भी उजागर कर सकता है और आपके लिए बहुत शुभ भी है।

दिवाली में मकर राशि के लिए शुभ रंग

best colour for capricorn in diwali

मकर राशि के लोग बुद्धिमान, मेहनती और आत्मविश्वासी होते हैं और इनका स्वामी शनि ग्रह को माना जाता है। यदि आप दिवाली पूजन में नीले रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में उत्साह बना रहेगा और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। यह रंग मकर राशि के लिए सबसे शुभ रंग माना जाता है।

दिवाली में कुंभ राशि के लिए शुभ रंग

कुंभ राशि के लोग बहुत ज्यादा बौद्धिक और व्यावहारिक होते हैं। आपके जीवन में समृद्धि के लिए ग्रे रंग सबसे अच्छा हो सकता है। यदि आप इसी रंग के कपड़ों को दिवाली पूजन में धमिल करेंगी तो माता लक्ष्मी का आगमन होगा और घर में खुशहाली बनी रहेगी।

दिवाली में मीन राशि के लिए शुभ रंग

दिवाली पूजन में मीन राशि के लोग अगर गुलाबी रंग के कपड़े पहनेंगे तो आपके लिए शुभ होगा। यह रंग आपको तीव्र ऊर्जा के संकेत देता है और इस रंग के कपड़ों में दिवाली पूजन आपके लिए सबसे ज्यादा लाभकारी हो सकता है।

यदि आप जीवन में समृद्धि बनाए रखना चाहती हैं तो आपको यहां बताए रंगों के अनुसार ही कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP