हिंदू धर्म में चंद्रमा को मन, शांति और शीतलता का प्रतीक माना जाता है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी सभी कलाओं से परिपूर्ण होता है, इसलिए इस दिन उसकी ऊर्जा और सकारात्मकता चरम पर होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से मन शांत होता है, तनाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूर्णिमा तिथि देवी लक्ष्मी को समर्पित मानी जाती है, जो धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी हैं। आपको बता दें, चंद्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। इसलिए, चैत्र पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने से देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। अब ऐसे में इस दिन चंद्रमा को क्या-क्या चीजों चढ़ाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पूर्णिमा तिथि चंद्रमा को समर्पित होती है। चैत्र पूर्णिमा, जो हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा है, का विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ आकाश में विराजमान होता है, और उसकी पूजा करना शुभ माना जाता है। आपको बता दें, चंद्रमा मन का कारक माना जाता है। दूध शीतलता और शांति का प्रतीक है। इसलिए, चंद्रमा को दूध चढ़ाने से मानसिक शांति और स्थिरता मिलती है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र दोष हो, तो चैत्र पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दूध चढ़ाने से इस दोष का निवारण हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Purnima Tithi 2025: साल 2025 में कब-कब पड़ेंगी पूर्णिमा तिथियां, यहां जानें शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बताशे का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो धन, वैभव और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। इसलिए, मां लक्ष्मी की पूजा में बताशे चढ़ाने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इसलिए चैत्र पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को बताशे चढ़ाने से कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - क्या आप जानते हैं माता लक्ष्मी की उत्पत्ति की कहानी
पूर्णिमा तिथि को पूर्णता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, इस दिन चंद्रमा की पूजा करना सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को आकर्षित कर सकता है। इस दिन अगर आप चंद्रमा की पूजा कर रहे हैं तो चमेली के फूल जरूर अर्पित करें। इससे लाभ हो सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।