हिंदू धर्म में चैत्र अमावस्या का विशेष महत्व है। यह दिन पितरों की पूजा और तर्पण के लिए समर्पित है। चैत्र अमावस्या के दिन, भक्त अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। चैत्र अमावस्या को पितरों का दिन माना जाता है। इस दिन, लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए अनुष्ठान पितरों को मोक्ष प्रदान करते हैं और उनके आशीर्वाद से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। अब ऐसे में चैत्र अमावस्या के दौरान किन चीजों का दान करने व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
चैत्र अमावस्या के दिन करें जल दान
चैत्र अमावस्या पितरों को समर्पित है। इस दिन जल दान करने से पितरों को शांति मिलती है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि जल दान से पितरों की आत्मा तृप्त होती है और वे प्रसन्न होते हैं। पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए चैत्र अमावस्या के दिन जल दान करना बहुत लाभकारी माना जाता है। बता दें, जल दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
चैत्र अमावस्या के दिन करें काले तिल का दान
चैत्र अमावस्या के दिव काले तिल का दान करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है और अगर किसी जातक के जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो चैत्र अमावस्या के दिन काले तिल का दान करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
चैत्र अमावस्या के दिन करें अन्न का दान
चैत्र अमावस्या के दिन अन्न का दान करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही अन्न का दान करने से भाग्योदय हो सकता है। अन्न दान को महादान माना गया है। चैत्र अमावस्या के दिन अन्न दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इसे जरूर पढ़ें - Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के दौरान जरूर खरीदें ये 5 चीजें, घर में आएगी खुशहाली
चैत्र अमावस्या के दिन करें सरसो तेल का दान
शनि देव को सरसों का तेल बहुत प्रिय है। इसलिए, इस दिन सरसों के तेल का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, उन्हें इस दिन सरसों के तेल का दान अवश्य करना चाहिए। अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित है। इस दिन सरसों के तेल का दान करने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इसे जरूर पढ़ें - Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकता है नुकसान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों