Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष से पहले हटाएं ये चीजें, नहीं तो लग सकता है पितृदोष

Pitru Paksha: पितृपक्ष से पहले आपको घर से कुछ ऐसी चीजें हैं, जो पहले ही निकालकर बाहर रख देनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पितृ दोष लगने का संकट पैदा हो सकता है। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं कौन सी चीजों को आपको पितृपक्ष से पहले बाहर रख देनी चाहिए।
image
image

हिंदू धर्म में पितृपक्ष का समय अत्यंत पवित्र और श्रद्धा से भरा हुआ माना जाता है। इस दौरान लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पूजा-पाठ करते हैं। शास्त्रों के अनुसार आपको इस समय में अपने पूर्वजों के लिए दान जरूर करना चाहिए। वहीं आपको इन दिनों के शुरू होने से पहले घर से कुछ अशुभ और नकारात्मक चीजों को हटा देना चाहिए। अक्सर ऐसा कहा जाता है अगर आप घर से चीजों को नहीं हटाते हैं तो इससे पितरों का आशीर्वाद कमजोर पड़ सकता है और परिवार में पितृदोष जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं किन चीजों को आपको हटाना चाहिए।

पितृपक्ष से पहले घर से क्या हटाएं?

वैसे तो घर में रखी हर चीज हमें अच्छी लगती है। लेकिन पितृपक्ष में अपने घर से आपको टूटी या पुरानी चीजों को निकाल देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। साथ ही, आपके होने वाले कार्यों में रुकावटे आ सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप इन चीजों को घर से बाहर रखें।

1 - 2025-09-02T142401.087

टूटे बर्तन या फर्नीचर को घर पर न रखें

पितृपक्ष के शुरू होते ही, सबसे पहले अपने घर से टूटे बर्तन, घड़ी या फर्नीचर को तुरंत हटा देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन की परेशानियों को बढ़ा सकती है। ऐसे में इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।

broken furniture

इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025: श्राद्ध शुरू होने के 3 दिन पहले से ही न करें ये 5 काम, पूर्वज हो सकते हैं नाराज

फटे-पुराने कपड़े घर में न रखें

अक्सर हम फटे या पुराने कपड़े घर में इसलिए रख लेते हैं, कि इन्हें दोबारा से घर के किसी काम के लिए इस्तेमाल कर लेंगे। लेकिन आपको इन्हें निकालकर बाहर रख देना चाहिए। इससे आपके पितर नाराज हो सकते हैं। साथ ही, आपके घर में पितृदोष लग सकता है। ऐसे में आपको कपड़े दान कर देना चाहिए। इन दिनों में कपड़े दान करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Shradh Date 2025: कब से शुरू हो रहा है पितृपक्ष? एक क्लिक में जानें श्राद्ध की सभी तिथियों के बारे में

टूटी तस्वीरें या मूर्ति को घर में न रखें

घर में लगी टूटी तस्वीरें, टूटी-फूटी मूर्तियां या धार्मिक प्रतिमाएं तुरंत हटा दें। ये पितरों की पूजा के समय बाधा मानी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा सबसे पहले आपके घर में आती है। साथ ही, आपके कामों में अड़चने पैदा करती हैं। इसे वास्तु दोष भी मानते हैं।

broken image

ऐसा माना जाता है कि पितृपक्ष में हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं। इस समय घर में शुद्धता और सकारात्मकता बनाए रखना आवश्यक है। अगर घर में गंदगी, टूटा सामान या अशुभ वस्तुएं होंगी तो पितरों का आशीर्वाद पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं हो पाएगा और पितृदोष का प्रभाव बढ़ सकता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP