Chandra Grahan 2023: ग्रहण से पहले ऐसे दें चंद्रमा को अर्घ्य, मिलेगी मानसिक शांति

(Chandra Grahan 2023) दिनांक 28 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी दिखेगा। वहीं ज्योतिष शास्त्र में चंद्रग्रहण किसी जातक के लिए शुभ तो किसी जातक के लिए अशुभ माना गया है। बता दें, यह चंद्रग्रहण आश्विन माह के शरद पूर्णिमा को लग रहा है।
चंद्र ग्रहण मध्य रात्रि दिनांक 28 अक्टूबर को 11 बजकर 32 मिनट से लेकर दिनांक 29 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 36 पर समाप्त होगा। यह चंद्रग्रहण आंशिक माना जा रहा है। अब ऐसे में चंद्रग्रहण से पहले चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है। इससे व्यक्ति को मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि चंद्रमा को किस विधि से अर्घ्य देना शुभ माना जाता है।
चंद्र ग्रहण से पहले ऐसे दें चंद्रमा को अर्घ्य

चंद्र ग्रहण से पहले चांदी के लोटे में गंगाजल (गंगाजल उपाय), चावल, शक्कर और दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इससे आपको मानसिक शांति मिल सकती है और आपके करियर में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Chandra Grahan 2023: भरणी नक्षत्र में लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का समय
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का महत्व
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा को मन, मानसिक, मनोबर, सुख-शांति, समृद्धि का कारक माना जाता है। चंद्रमा की गोचर अवधि भी बहुत कम होती है। यह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए सवा दो दिन लगाता है। अगर आपको कभी काम में मन नहीं लगता है, साथ ही जीवन में परेशानियां बनी रहती है, तो इसका संबंध कुडंली में चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर होता है। इसलिए चंद्रमा को मजबूत करना बेहद जरूरी है।
इसे जरूर पढ़ें - Weak Moon: कमजोर चंद्रमा में न करें इन चीजों का दान नहीं तो होगा भारी नुकसान
कुंडली में चंद्रदोष के लक्ष्ण
अगर आपकी कुंडला में चंद्रमा कमजोर है, तो इससे व्यक्ति का मन में नकारात्मक विचार आते हैं।
- व्यक्ति को अज्ञात भय परेशान करता है।
- चंद्रमा के अशुभ स्थिति से व्यक्ति को मां का सहयोग नहीं मिल पाता है और मां काी सेहत को लेकर परेशानी भी बनी रहती है।
- मित्रों से भी धोखा मिलता है।
- करियर में भी काफी परेशानियां आती है।
- वाणी पर संयम भी चला जाता है और वह अपनी वाणी से दूसरों को दुख पहुंचाता है।
चंद्र ग्रहण के बाद नारियल से करें ये उपाय
चंद्रग्रहण के बाद पानी वाला नारियल (नारियल के उपाय)लें और सिर पर 21 बार वार करके जल में प्रभावित कर दें। इससे आपको ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit - Freepik
- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है?
- साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और 29 अक्टूबर सुबह 03 बजकर 36 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. 28 अक्टूबर 2023 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा
- चंद्रग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?
- चंद्र ग्रहण का असर मन-मस्तिष्क पर पड़ता है। इसके कुप्रभाव से बचने के लिए ग्रहण काल के दौरान ध्यान करना चाहिए। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करना चाहिए। ग्रहण के दौरान कम से कम 108 बार अपने इष्टदेव के मंत्रों का जाप करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों का असर नहीं पड़ता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।