
Buddha Purnima 2024 Mantra: वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गौतम बुद्ध का न सिर्फ जन्म हुआ था बल्कि इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी। बुद्ध पूर्णिमा के दिन जहां एक ओर बौद्ध मंदिरों में दान का बहुत महत्व माना गया है वहीं, इस दिन बौद्ध धर्म के एक मंत्र का जाप करना बहुत लाभकारी माना गया है। इस मंत्र के जाप से कई बाधाओं को दूर किया जा सकता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर बुद्ध पूर्णिमा के दिन कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

बुद्ध पूर्णिमा के दिन 'ॐ मणि पदमे हूम्' मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के बारे में अवलोकितेश्वरा में भी उल्लेख किया गया है। बौद्ध धर्म के अनुसार, यह मंत्र निम्न षडाक्षरीय मंत्र है।
यह भी पढ़ें: Buddha Purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें दान, मिलेगा पुण्य फल
बौद्ध धर्म के संत एवं सभी अनुयायी इस मंत्र का जाप विशेष रूप से करते हैं। इस मंत्र को प्रार्थना चक्र, स्तूपों की दीवार, धार्मिक स्थलों पर भी लिखा गया है। मणि पर भी यह मंत्र लिखित है।
खासतौर पर जब प्रार्थना चक्र को घुमाया जाता है तब यह समझ आता है कि इस मंत्र का जाप 10 लाख बार किया गया है। ऐसा माना जाता है गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के 9वें अवतार थे।
यह भी पढ़ें: Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
ऐसे में बौद्ध धर्म के इस मंत्र का बुद्ध पूर्णिमा के दिन जाप करने से भगवान बुद्ध के साथ-साथ भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलता है। भगवान विष्णु प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं।

इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन संकल्प के साथ इस मंत्र का जाप 108 बार करने से जीवन में कैसी भी बाधा क्यों न सता रही हो वह शीघ्रता से दूर होने लग जाती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर बुद्ध पूर्णिमा के दिन कौन से मंत्र का जाप करने से जीवन के हर एक संकट से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।