image

Aaj Ka Choghadiya 31 December: आज 2025  के अंतिम दिन सर्वार्थ सिद्धि योग खोलेगा आपकी किस्मत के दरवाजे जानिए शुभ समय और चौघड़िया मुहूर्त

आज 2025  के अंतिम दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। आप भी अपनी किस्मत के दरवाजे खोल सकती हैं, और नए साल में आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकती हैं। आइए पंडित जी से जानते हैं चौघड़िया मुहूर्त।
Editorial
Updated:- 2025-12-31, 07:30 IST

31 दिसंबर 2025 आज वर्ष का अंतिम दिन है और इस दिन सरवत सिद्धि योग ज्योतिष की दृष्टि से एक ऐसा योग है जो कि आपकी सफलता की संभावनाओं को बढ़ा देते हैं लेकिन इसके लिए सही समय के निर्धारण में सही वक्त में हमें कार्य करना होता है।

आज का दिन पुराने दिन को छोड़कर नए वर्ष में प्रवेश के लिए संकल्प योजनाएं या तैयारी के लिए प्रभावशाली माना जाता है ऐसे में इस दिन व्यक्ति जल्दबाजी में बिना सही समय के निर्णय ले लेता है फिर उसे पछताना पड़ता है सर्वार्थ सिद्धि योग एक ऐसा योग है जो सभी कार्य को सिद्ध करने वाला होता है यह योग्यताव बनता है जब ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो और इस योग में प्रारंभ किया गया कार्य में कभी भी रुकावट नहीं आती और लिए गए जो निर्णय हैं वह भी स्पष्ट होते हैं क्योंकि इसमें विशेष रूप से भाग्य को सहयोग मिलता है इसीलिए जानेंगे आज पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी से जानेंते शुभ चौघड़िया मुहूर्त।

2 - 2025-12-30T135604.212

आज का चौघड़िया मुहूर्त 31 दिसंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)

आज के दिन की शुरुआत ही लाभ की चौघड़िया ऐसी हो रही है जो की अत्यंत शुभ संकेत देता है। आज वर्ष की अंतिम दिन यह समय हमारे भविष्य की योजना नए लक्ष्य और आर्थिक विषयों पर निर्णय लेने के लिए अति उत्तम है आज के दिन हमारे आने वाले वर्ष के कार्य के लिए योजना बनाना हो या फिर संकल्प लेना हो उसके लिए यह समय अनुकूल है। नए वर्ष से संबंधित किसी भी तरह के निर्णय या कार्य के लिए आज यह समय काफी अच्छा है। अमृत चौघड़िया यह तो वैसे भी पूरे दिन का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है और आज के सर्वार्थ सिद्धि योग में अमृत चौघड़िया विशेष फलदाई है।

इस समय आगामी वर्ष के लिए योजनाएं बनाना हो या फिर मांगलिक कार्य हो पूजा व्रत जप तप इन सभी के लिए आज का यह समय बहुत ही अच्छा है इस समय किसी भी तरह का एग्रीमेंट या प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करना अनंत गुना फल प्रदान करेगा। काल चौघड़िया यह कसम चौघड़िया है इस दौरान किसी भी तरह की कोई भी कार्य की शुरुआत नहीं करना चाहिए और ना ही किसी तरह का कोई निर्णय लेना चाहिए इस समय अपने आप में संयम रखते हुए वाहन चलाने में सतर्कता बरतनी चाहिए और अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना चाहिए। शुभ चौघड़िया यह समय अति शुभ माना जाता है सभी तरह के मांगलिक कार्य करने हो या फिर किसी भी पुराने कार्य को खत्म करना हो या किसी कोर्ट संबंधित कार्यवाही करनी हो या फिर किसी भी तरह की कई समय से लंबित कार्य जो नहीं हो पा रहे थे उन सभी कार्यों को इस समय कर लेना चाहिए।

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
लाभ 06:50 बजे से 08:11 बजे तक
अमृत 08:11 बजे से 09:32 बजे तक
काल 09:32 बजे से 10:52 बजे तक
शुभ 10:52  बजे से 12:13 बजे तक

31 दिसंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

3 - 2025-12-30T135659.776

  • रोग: 12:13 बजे से 01:33 बजे तक रोग चौघड़िया यह समय सावधानी बरतने वाला है इस समय विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए और किसी भी कार्य को लेकर जल्दबाजी या कोई निर्णय नहीं देना चाहिए अगर पारिवारिक निर्णय लेने का कार्य है तो उसे टाल देना चाहिए।
  • उद्वेग: 01:33 बजे से 02:54 बजे तक उद्वेग चौघड़िया यह असमंजस की स्थिति पैदा करने वाला चौघड़िया है जो मन में हमेशा भ्रम पैदा करता है इस समय किसी भी तरह की बातचीत हो या जोखिम भरे कर जैसे कि एग्रीमेंट साइन करना या प्रॉपर्टी के रजिस्ट्री इस समय अवॉइड करना चाहिए।
  • चल: 02:54 बजे से 04:14 बजे तक चल चौघड़िया यह सामान्य चौघड़िया की श्रेणी में आता है यह ना ही बहुत अच्छा फल देता है और ना ही बहुत बड़ा सामान्य कार्य के लिए यह चौघड़िया ठीक है। इस समय ऐसे कार्य करना चाहिए जो निरंतर चलते रहें जिससे हमें फायदा मिले जैसे की पढ़ाई करना।
  • लाभ: 04:14 बजे से 05:34 बजे तक लाभ चौघड़िया यह चौघड़िया दिन का अंतिम और शुभ चौघड़िया है सूर्यास्त से पहले जितने भी शुभ कार्य जो सूर्यास्त के पहले कर लेना चाहिए उन सभी कार्यों को इस चौघड़िया के बीच कर लेना चाहिए जैसे कि प्लॉट की रजिस्ट्री हो या कहीं किसी को प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना हो या किसी चीज का टोकन देना हो यह सभी कार्य इस समय कर लेना चाहिए।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 31 दिसंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

उद्वेग चौघड़िया यह संध्या समय का भ्रम पैदा करने वाला चौघड़िया है इसमें किसी तरह का कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए इस समय भगवान का स्मरण करते रहना चाहिए और किसी भी निर्णय वाले कार्य से बचना चाहिए। शुभ चौघड़िया यह शाम के समय का एक ऐसा चौघड़िया है जो पूजन पाठ के लिए काफी अच्छा है इस समय पारिवारिक चर्चाएं या अगले दिन की प्लानिंग से संबंधित कोई भी कार्य कर सकते हैं।


अमृत चौघड़िया यह रात्रि कल का अत्यंत शुभ चौघड़िया है सर्वार्थ सिद्धि योग में यह चौघड़िया विशेष फल प्रदान करेगा इस समय पूजन पाठ आदि का संकल्प लेना चाहिए और किसी विशेष कामना से अगर कोई कार्य करते हैं तो उसका संकल्प भी इसी समय लेना चाहिए। चल चौघड़िया यह रात्रि कल का सामान्य चौघड़िया है उसे समय किसी भी चीज को लेकर के जल्दबाजी नहीं करना चाहिए ना कोई बड़े निर्णय लेना चाहिए हो सके तो समय परिवार के साथ बिताना चाहिए और किसी भी तरह के नकारात्मक विचारों को मन में आने से बचा ना चाहिए।

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
उद्वेग 05:34 बजे से 07:14 बजे तक
शुभ  07:14 बजे से 08:54 बजे तक
अमृत 08:54 बजे से 10:33 बजे तक
चल 10:33 बजे से 12:13 बजे तक 

 

चल

31 दिसंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

1 - 2025-12-30T135601.335

  • रोग: 12:13 बजे से 01:52 बजे तक रोग चौघड़िया वर्ष 2025 की अंतिम रात्रि का ऐसा समय है जिसमें हमें सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी तरह के निर्णय लेने से बचना चाहिए। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान देना चाहिए।
  • काल: 01:52 बजे से 03:32 बजे तक काल चौघड़िया यह रात्रि का सबसे अशुभ चौघड़िया है जिसमें किसी भी तरह के कार्य करने से बचना चाहिए इस समय विश्राम करना चाहिए और किसी भी तरह का कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए।
  • लाभ: 03:32 बजे से 05:11 बजे तक लाभ चौघड़िया ये नए वर्ष की शुरुआत से पहले का एक शुभ चौघड़िया है इस समय हमें भगवान का सुमिरन करना चाहिए और किसी भी नकारात्मक चीजों से बचकर सकारात्मक सोच रखना चाहिए हमारे दिन की प्लानिंग की रूपरेखा हमें इसी समय बना लेनी चाहिए।
  • उद्वेग: 05:11 बजे से 06:50 बजे तक उद्वेग चौघड़िया यह सूर्योदय से पहले का मन में अशांति पैदा करने वाला अशुभ चौघड़िया है जिसमें व्यक्ति बहुत ज्यादा बेचैन रहता है इसमें किसी भी तरह की निर्णय से बचना चाहिए हो सके तो सूर्यनारायण का स्मरण करना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;