ganga dussehra ke din pitru tarpan karne ke niyam

गंगा दशहरा के दिन क्यों जरूरी है पितृ तर्पण? जानें लाभ

गंगा दशहरा के दिन पितरों का तर्पण करना बहुत शुभ और आवश्यक माना जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि क्या है इसके पीछे का कारण और गंगा दशहरा पर पितृ तर्पण से कौन से लाभ मिलते हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-05-27, 13:04 IST

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इसी कारण से गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान और पूजन का खासा महत्व है। वहीं, ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि गंगा दशहरा के दिन पितरों का तर्पण करना भी बहुत शुभ और आवश्यक माना जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि क्या है इसके पीछे का कारण और गंगा दशहरा पर पितृ तर्पण से कौन से लाभ मिलते हैं।

गंगा दशहरा पर पितृ तर्पण करने से क्या होता है?

गंगा दशहरा के दिन पितृ तर्पण इसलिए किया जाता है या यूं कें कि करना आवश्यक माना गया है क्योंकि इस दिन मां गंगा ने अपने जल से भागीरथ के पूर्वजों को मोक्ष प्रदान किया था। ऐसे में अगर आप भी अपने पूर्वजों की कृपा पाना चाहते हैं तो गंगा दशहरा के दिन पितृ तर्पण अवश्य करें।

significance of pitru tarpan on ganga dussehra

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृ दोष होता है, तो उसे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। माना जाता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करके और पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। ऐसा करने से पितर शांत होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं।

यह भी पढ़ें: गंगा दशहरा के दिन न करें ये गलतियां, जा सकती है घर से सुख-समृद्धि

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन पितरों का तर्पण करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो आत्माएं भटक रही होती हैं, उन्हें शांति मिलती है और वे जन्म-मरण के चक्र से मुक्त हो जाती हैं। यह उन पितरों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है जिनकी मृत्यु किसी दुर्घटना या असमय हुई हो।

पितृ तर्पण से हमारे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं। उनके आशीर्वाद से घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली आती है। जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है। पितरों के आशीर्वाद से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

यह विडियो भी देखें

गंगा दशहरा को 'दस पापों को हरने वाला' भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने और पितरों का तर्पण करने से व्यक्ति के दस प्रकार के पाप धुल जाते हैं। इनमें शारीरिक, मानसिक और वाचिक (वाणी से जुड़े) पाप शामिल हैं। साथ ही, पुण्यों में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, पुण्य हो सकता है क्षय

गंगा दशहरा के दिन पितृ तर्पण करने से परिवार में शांति और सद्भाव बना रहता है। आपसी मतभेद कम होते हैं और संबंध मजबूत होते हैं। पितरों की कृपा से रोगों से मुक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। किसी को संतान संबंधी परेशानी हो, तो पितृ तर्पण से यह समस्या भी दूर हो सकती है।

benefits of pitru tarpan on ganga dussehra

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
गंगा दशहरा के दिन मां गंगा को कौन से फूल चढ़ाने चाहिए?
गंगा दशहरा के दिन मां गंगा को सफेद या लाल रंग के फूल चढ़ाए जाते हैं, जैसे कि कनेर, कमल या गुलाब।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;