Baby girl Names Inspired By Maa Ganga: गंगा नदी में बहने वाले जल का प्रयोग पूजा-पाठ से लेकर घर को शुद्ध करने और विभिन्न कार्यों में किया जाता है। हिंदू शास्त्रों में गंगाजल को बेहद ही पवित्र जल माना गया है। गंगा को नदी नहीं अपितु मां गंगा के नाम से पुकारा जाता है। गंगा माता की पवित्रता और पौराणिक महत्व को जानते हुए अधिकतर लोग अपनी बेटी को गंगा से प्रेरित नाम रखना पसंद करते हैं। मां गंगा से जुड़े ये नाम सुंदर होने के साथ ही पवित्रता का प्रतीक है, जो आपकी लाडली के व्यक्तित्व पर गहरा डाल सकती है। यदि आप अपनी बेटी के लिए कुछ ऐसे नामों का चयन कर रही हैं, तो इस आर्टिकल में आज हम आपको मां गंगा के जुड़े मॉडर्न और यूनिक नामों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मां गंगा को भारतीय संस्कृति में आस्था, शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में गंगा नदी को मां के रूप में पूजा जाता है। साथ ही गंगा मां को सुंदर महिला के रूप में देखा गया है। गंगा का अर्थ क्षमा की देवी भी होता है। अगर आप अपनी बेटी के जीवन को योग्य, सरल और सुंदर बनाना चाहती हैं, तो मां गंगा से प्रेरित नाम चुन सकती हैं।
नाम (Name) | अर्थ(Meaning) | शुभ राशि (Zodiac Sign) |
अक्षिता | शाश्वत और शुद्ध | मेष |
वहिनी | वह जो प्रवाहमयी है, जैसे गंगा का निरंतर बहता जल | वृषभ |
अम्बिका | मां गंगा के शक्तिशाली रूप का प्रतीक, संरक्षण और पोषण की देवी | मेष |
वसुधा | पृथ्वी और जल की देवी, गंगा का रूप | वृष |
भाग्यश्री | गंगा जैसी पवित्र, जिसे आशीर्वाद मिलते हैं। | धनु |
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- Baby Girl Names Start with A: 'अ' अक्षर से शुरू होने वाले हिंदू लड़कियों के नाम और उनके अर्थ
गंगा मां से प्रेरित रखें बेटियों के यूनिक नाम (Unique Baby Girls Name inspired from Devi Ganga)
अगर आप अपनी बच्ची के लिए माता गंगा से सजे सुंदर और पवित्र नामों का लिस्ट देख रही हैं, तो दिए गए नामों से उनका अर्थ समझकर अपनी लाडली का नामकरण कर सकती हैं।
नाम (Name) | अर्थ(Meaning) | शुभ राशि (Zodiac Sign) |
गंगाक्षी | गंगा की आंखें, शुद्धता और दिव्यता का प्रतीक | मकर |
नदीजा | नदी की कन्या, गंगा से प्रेरित |
वृश्चिक |
गंगिका | गंगा की तरह पवित्र | मकर |
शिवाया | शिव की जटाओं में स्थान | मेष |
अनंता | अनंत विस्तार वाली | मेष |
गंगा नदी में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति और पाप से मुक्ति मिलती है। ऐसे में अगर आप अपनी बेटी के लिए मां गंगा के पवित्र नामों पर रखना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए लिस्ट में से अपना पसंदीदा नाम चुन सकती हैं।
नाम (Name) | अर्थ(Meaning) | शुभ राशि (Zodiac Sign) |
देविका | देवी का रूप, गंगा के आशीर्वाद से जीवन में समृद्धि लाने वाली | मीन |
गंगाश्री | गंगा की सौम्यता और पवित्रता का प्रतीक | मकर |
स्रोतिका | जल का स्रोत, गंगा के अमृत प्रवाह से प्रेरित | कुंभ |
सुधा | अमृत, गंगा के जल की तरह शुद्ध और अमूल्य | कुंभ |
सागरिका | सागर की बेटी, गंगा के जल से प्रेरित | कुंभ |
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik, Meta AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।