हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर, दिन रविवार को पड़ रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रख पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और माता करवा एवं चंद्रमा की पूजा करती हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए और साथ ही, इसके अलावा, कुछ विशेष बातें भी कहनी चाहिए। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
चंद्रमा को अर्घ्य देते समय सुहागिन महिलाओं को तीन चीजें बोलनी चाहिए। सबसे पहले चांद को अर्घ्य देते समय चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
चंद्रमा के मंत्र हैं: ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:, ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:, ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम। नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर बहू को क्या देना चाहिए?
चंद्रमा को अर्घ्य देते समय अपने पति का पांच बार नाम लें और एक सफेद फूल चंद्रमा को अर्पित करें। सफेद वस्त्र भी अर्पित कर सकते हैं।
करवा चौथ के दिन पति का नाम लेते हुए सफेद फूल या वस्त्र अर्पित करने से पति के जीवन में पसरा हुआ कैसा भी मानसिक तनाव दूर होता है।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन कितने करवे थाली में रखने चाहिए?
इसके अलावा, तीसरा जो आप चंद्रमा को अर्घ्य देते समय बोल सकती हैं वह है चंद्रमा की रक्षा स्तुति। रक्षा स्तुति करने से पति का संकट टलता है।
यह विडियो भी देखें
चंद्रमा की स्तुति है: क्षीरोदार्णवसम्भूत आत्रेयगोत्रसमुद्भव:। गृहाणार्ध्यं शशांकेदं रोहिण्यसहितो मम ।। इस स्तुति को 5 या फिर 11 बार दोहरा सकते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर करवा चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देते समय क्या बोलना चाहिए और क्या है उसका महत्व एवं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।