first chandra grahan march 2025 these 4 zodiac will get good opportunities

Chandra Grahan 2025 Impact on Zodiac Signs: होली के दिन लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा खास असर

फाल्गुन का महीना आरंभ हो चुका है और अब जल्द ही होली आने वाली है। वहीं होली के दिन चंद्र ग्रहण का साया भी मंडरा रहा है। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-03-04, 15:41 IST

फाल्गुन का महीना न केवल होली के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। इस महीने में, लोग भगवान कृष्ण और राधा की पूजा करते हैं और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। यह महीना प्रकृति के पुनर्जन्म का भी प्रतीक है। आपको बता दें, होली के दिन ही चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। जो आंशिक है। जिससे कारण कुछ राशि के जातकों को शुभ और अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। अब ऐसे में किन 5 राशियों को लाभ होने जा रहा है। इसके बारे नें इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

चंद्र ग्रहण का मेष राशि पर प्रभाव

aries-zodiac

चंद्र ग्रहण के दौरान मेष राशि के जातकों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। इससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे। यह ग्रहण मेष राशि वालों के लिए करियर और व्यवसाय के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। उन्हें नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और उनके कार्यों में सफलता मिल सकती है। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

चंद्र ग्रहण का कर्क राशि पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण भावनात्मक स्पष्टता ला सकता है, जिससे आप अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। यह ग्रहण आपके रिश्तों में सुधार ला सकता है। चंद्र ग्रहण आपकी रचनात्मकता को बढ़ा सकता है, जिससे आप कलात्मक गतिविधियों में अधिक रुचि ले सकते हैं। यह ग्रहण आपके आध्यात्मिक विकास के लिए अनुकूल हो सकता है

चंद्र ग्रहण का सिंह राशि पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण सिंह राशि के जातकों में आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान बढ़ा सकता है। यह समय रचनात्मक गतिविधियों के लिए अनुकूल हो सकता है। सिंह राशि के जातकों में नेतृत्व क्षमता और दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता बढ़ सकती है।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें - ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें मेष राशि के लोगों के स्वभाव और उनकी लव लाइफ के बारे में

चंद्र ग्रहण का धनु राशि पर प्रभाव

Sagittarius-health-horoscope

धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से यह अवधि बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आपको सभी आर्थिक परेशानियां इस अवधि में समाप्त हो जाएंगी। आपको अचानक धन लाभ भी मिल सकता है। धनु राशि के लोगों के लिए चंद्रमा और राहु उनके चौथे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में राहु और चंद्रमा मिलकर आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को काफी हद तक प्रभावित करने वाले हैं।

इसे जरूर पढ़ें - Chandra Grahan 2025: होली पर लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण, जानें कब और कैसे लगता है 'ब्लड मून'

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;