Vitamin-D की कमी से महिलाओं के शरीर में क्या बदलाव दिखते हैं?


Pragati Pandey
13-05-2025, 13:45 IST
www.herzindagi.com

    शरीर को विकास करने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिसमें Vitamin-D भी शामिल है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी होने पर कई प्रकार के बदलाव नजर आ सकते हैं। आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि महिलाओं के शरीर में Vitamin-D की कमी होने पर क्या बदलाव नजर आ सकते हैं। इस बारे में हमें डॉ. आदर्श दुबे (यूनाइटेड मेडिसिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, यूपी।) ने जानकारी शेयर की है।

हड्डियों और मांसपेशियों में होगा दर्द

    अगर किसी महिला के हड्डियों और मांसपेशियों में बार-बार दर्द की समस्या होती है, तो उसके शरीर में Vitamin-D की कमी हो सकती है। इसके साथ ही यह ऑस्टियोपेनिया या ऑस्टियोपोरिसिस जैसी समस्याओं के होने का संकेत हो सकता है।

मांसपेशियों में महसूस होगी कमजोरी

    महिलाओं के शरीर में Vitamin-D की कमी होने की वजह से उनकी मांसपेशियों में कमजोरी की समस्या हो सकती हैं। इसके साथ ही बार-बार मांसपेशियों में थकान महसूस हो सकती है।

बाल झड़ने की होगी समस्या

    महिलाओं के शरीर में Vitamin-D की कमी की वजह से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही बाल झड़ कर पतले भी हो सकता है। Vitamin-D की कमी से बालों के पोर्स कमजोर भी हो सकते हैं।

स्ट्रेस और डिप्रेशन की होगी समस्या

    महिलाओं के शरीर में Vitamin-D की कमी होने पर स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्या हो सकती हैं। इसके साथ ही अगर किसी महिला में Vitamin-D की कमी हो जाए, तो याददाश्त जाने की भी समस्या हो सकती है।

पेशाब और मल नियंत्रण में होगी समस्या

    महिलाओं के शरीर में Vitamin-D की कमी होने से पेशाब और मल को नियंत्रित करने में समस्या हो सकती है। इसके साथ ही कई बार पीरियड्स भी प्रभावित हो सकते हैं।

सूर्य के प्रकाश में समय बिताएं

    अगर किसी महिला को अपने शरीर में Vitamin-D की कमी को पूरा करना है, तो वह सूर्य के प्रकाश में कुछ समय बिता सकती हैं। सूर्य के प्रकाश में बैठने से Vitamin-D की पूर्ति हो सकती है। ऐसा आप सूर्योदय के समय करें।

Vitamin-D से भरपूर डाइट लें

    अगर किसी महिला को अपने शरीर में Vitamin-D की कमी को पूरा करना है, तो वह अपनी डाइट में Vitamin-D से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकती हैं।

    Vitamin-D की कमी होने पर महिलाओं के शरीर में ये बदलाव दिख सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।

Image Credit : freepik