इस दौरान महिलाओं में ज्यादा होती है सेक्सुअल डिजायर
Ankita Bangwal
29-03-2023, 16:11 IST
www.herzindagi.com
ऐसा माना जाता है कि ओव्य़ूलेशन के दौरान एक महिला की सेक्स करने की इच्छा काफी बढ़ जाती है। ऐसा हम नहीं, कई रिसर्च भी बताती हैं। चलिए आपको बताएं कि ऐसा क्यों होता है?
ह्यूमन रिप्रोडक्शन जर्नल कहता है...
ह्यूमन रिप्रोडक्शन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि ओव्यूलेशन के दौरान एक महिला का यौन आकर्षण उसके व्यवहार के माध्यम से नजर आता है।
राष्ट्रीय पर्यावरण स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान की स्टडी
इसमें पाया गया था कि महिलाओं के छह सबसे फर्टाइल दिनों के दौरान उन्होंने 24% ज्यादा इंटरकोर्स किया था। इतना ही नहीं, ओव्यूलेशन के दौरान उनकी सेक्शुअल एक्टिविटी चरम पर थी।
सेक्स ड्राइव बढ़ती है
ये सेक्स ड्राइव हमारी इच्छा को दर्शाता है और मेंस्ट्रुअल साइकिल में उतार-चढ़ाव कर सकता है। लिबिडो में वृद्धि एस्ट्रोजन हार्मोन से जुड़ी होती है, जो ओव्यूलेशन से पहले के दिनों में अधिक होती है।
ओव्यूलेशन के बाद क्या होता है?
ओव्यूलेशन के बाद सेक्स ड्राइव कम हो जाती है क्योंकि एस्ट्रोजेन का स्तर कम हो जाता है और हमारी साइकिल शुरू हो जाती है। इसके बाद एक नया चक्र शुरू होता है और सेक्सुअल डिजायर का स्तर फिर से बढ़ना शुरू हो जाता है।
एनर्जी लेवल बढ़ता है
फर्टाइल विंडो ओपन होते ही, आपका एनर्जी लेवल भी बहुत हाई हो जाता है। ओव्यूलेशन से पहले के दिनों में भले ही आप थका हुआ और आलस महसूस करें, लेकिन उस दौरान ऊर्जा का स्तर ऊंचा होता है।
सर्वाइकल म्यूकस बदललता है
सर्वाइकल म्यूकस भी ओव्यूलेशन के दौरान बदलता है। पहले यह क्लीयर हो सकता है, लेकिन उस दौरान कभी-कभी 'एग व्हाइट' जैसा होता है। अक्सर यह संकेत होता है कि ओव्यूलेशन का दिन आ रहा है।
चेहरे पर दिखते हैं बदलाव
ओव्यूलेशन से कुछ दिन पहले या उस दौरान, कुछ महिलाओं की त्वचा क्लीयर और ग्लोइंग हो सकती है। यह एस्ट्रोजन के कारण होता है। वहीं, कुछ महिलाओं के चेहरे पर ब्रेकआउट्स निकल आते हैं।
एक महिला का शरीर वाकई अद्भुत होता है। कितने सारे चरणों से हम गुजरती हैं। इस रिसर्च के बारे में आपका क्या ख्याल है, हमें लिख भेजें। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें Herzindagi