मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करेंगी ये 7 चीजें


Smriti Kiran
06-04-2023, 15:12 IST
www.herzindagi.com

    कई तरह के पोषक तत्वों की कमी के कारण मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिनकी वजह से इनमें दर्द की शिकायत हो जाती है। आइए जानें इस कमजोरी को कम करने वाले फूड्स के बारे में, जिन्हें आप भी अपने डाइट में शामिल कर सकती हैं।

कैल्शियम युक्त आहार

    मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने के लिए कैल्शियम युक्त आहार, जैसे- बादाम, ब्रोकली, अन्नानस, सीताफल आदि खाएं।

विटामिन-डी युक्त आहार

    विटामिन-डी से भरपूर चीजें, जैसे- टूना मछली, अंडे और मशरूम आदि को खानपान में शामिल करें। इससे हड्डियां भी मजबूत बनी रहेगी।

पोटैशियम युक्त चीजें

    पोटैशियम युक्त आहार न केवल मांसपेशियां, बल्कि किडनी, दिल व हड्डियों के लिए भी बेहतर माना जाता है। केला, साबुत अनाज, नारियल पानी, पालक, बींस आदि को अपने आहार में लें।

आयरन से भरपूर डाइट

    मांसपेशियों व शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में आयरन युक्त आहार लें। इसके लिए अनार, चुकंदर, पालक, चिकन, किशमिश, शतावरी आदि खाएं।

विटामिन-बी12 युक्त चीजें

    विटामिन-बी12 रेड ब्लड सेल्स बनाता है और शरीर को मजबूत बनाए रखता है। मांसपेशियों की कमजोरी ठीक करने के लिए विटामिन-बी12 से भरपूर मांस, मछली, दूध और पनीर खाएं।

फोलेट युक्त चीजें

    फोलेट युक्त चीजें, जैसे- अलसी, बीज, हरे पत्ते वाली सब्जियां आदि शरीर के साथ मांसपेशियों व हड्डियों के लिए बेहद असरदार माने जाने वाले तत्व हैं। इसे अपने आहार में लें।

करें एक्सरसाइज

    इन सब के अलावा रोजाना एक्सरसाइज करें और थोड़ी देर धूप लें। ऑयली व मसालेदार भोजन से परहेज करें, साथ ही मौसमी फलों को जरूर खाएं।

    आप भी इन फूड्स का सेवन करें और मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com