आज के समय में लोग खुद को फिट रखने के अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करते हैं। इन फलों में चीकू भी शामिल होता है। चीकू का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर को कई सारे विटामिन और पोषक तत्व मिलते हैं। ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि चीकू खाने से शरीर को कौन से विटामिन मिलते हैं। इस बारे में हमें डॉ. आदर्श दुबे (यूनाइटेड मेडिसिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज प्रयागराज, यूपी।) ने जानकारी शेयर की है।
विटामिन-ए की कमी होगी पूरी
अगर आप रोजाना चीकू का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन-ए मिलता है। शरीर में विटामिन-ए की अच्छी पूर्ती होने से आंखों की सेहत में काफी सुधार हो सकता है। इसके साथ ही आंखों से संबंधित रोग जैसे-रतौंधी से आपका बचाव हो सकता है।
शरीर को मिलेगा विटामिन-सी
अगर आप रोजाना चीकू का सेवन करते हैं, तो आपको शरीर को विटामिन-सी की भरपूर मात्रा मिल सकती है। शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन-सी मिलने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। इसके साथ ही आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है।
भरपूर मात्रा में मिलेगा विटामिन-ई
अगर आप रोजाना चीकू का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में विटामिन-ई की भरपूर मात्रा मिल सकती है। शरीर में विटामिन-ई की भरपूर मात्रा होने से झुर्रियों की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
विटामिन-बी समूह की कमी होगी दूर
अगर आप रोजाना चीकू का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में विटामिन-बी के अन्य समूहों की भी भरपूर मात्रा मिल सकती है। इनकी वजह से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में ऊर्जा मिल सकता है। इसके साथ ही पाचन के लिए भी अच्छा हो सकता है।
पाचन होगा दुरुस्त
अगर आप रोजाना चीकू का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिल जाता है। ऐसे में यह आपके पाचन को सही रखने में काफी मदद कर सकता है।
फ्री रेडिकल्स से होगा बचाव
अगर आपको रोजाना चीकू का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिल जाते हैं। ये आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।
शरीर को मिलेंगे ये पोषक तत्व
अगर आप रोजाना चीकू का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा मिल सकते हैं। यह आपके शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है।
चीकू खाने से इन विटामिन के साथ अन्य पोषक तत्व तत्व आपको मिल सकते हैं। खबर पसंद आई हो, तो शेयर करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए herzindagi.com से जुड़े रहें।