विटामिन-बी12 से भरपूर हैं ये सब्जियां व फल, आप भी खाएं


Smriti Kiran
15-07-2024, 16:24 IST
www.herzindagi.com

    शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर कई तरह की बीमारियां घेरने लगती है। विटामिन-बी12 भी एक जरूरी पोषक तत्व है, जिसकी कमी होने पर शरीर में कमजोरी, सुन्नपन, सिरदर्द, दिमाग कमजोर होना आदि समस्याएं हो जाती हैं। वैसे तो इसकी कमी नॉनवेज खाने वालों में कम होती है, लेकिन वेजिटेरियन लोगों में इसकी कमी ज्यादा होती है। आइए जानें वेज खाने वाले लोग इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए कौन-कौन से फल व सब्जियां खा सकते हैं।

चुकंदर

    चुकंदर में आयरन, पोटैशियम, विटामिन-बी12 सहित कई अन्य गुण भी होते हैं, जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होने देते हैं। इसे अपने आहार में शामिल करके आप विटामिन-बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।

सब्जियां

    सब्जी में आप पालक, ब्रोकली, कद्दू, मशरूम आदि खा सकते हैं। इनमें विटामिन-बी12 की अच्छी मात्रा होती है।

केला

    केला विटामिन्स, मिनरल्स के अलावा विटामिन-बी12 का सबसे बढ़िया स्त्रोत है। इसमें पोटैशियम भी होता है, जो दिल को स्वस्थ बनाए रखता है।

ब्लूबेरी

    ब्लूबेरी में विटामिन-बी 12 की अच्छी मात्रा होती है। इस कारण इसके सेवन से विटामिन-बी12 की कमी दूर होती है। ब्लूबेरीज खाने से स्किन व बाल भी हेल्दी बने रहते हैं।

सेब

    सेब को विटामिन-बी12 का सबसे बेहतरीन सॉर्स माना जाता है। अगर विटामिन-बी12 की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो रोजाना एक सेब छिलके सहित खाएं।

अन्य फल

    केला व ब्लूबेरी के अलावा किवी, अमरूद, संतरा आदि में भी विटामिन-बी12 होता है। इन्हें भी अपने आहार में शामिल करें।

अन्य चीजें

    अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो सोया प्रोड्ट्स व दूध-दही का सेवन करने विटामिन-बी-12 की कमी को पूरा कर सकते हैं। इनमें विटामिन-बी1, बी-2 और बी12 सहित कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। होता है।

    अगर आप भी वेजिटेरियन हैं, तो इन बताई गई चीजों को अपने आहार में शामिल करें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com