सूखा आंवला या पाउडर: सेहत के लिए क्या है फायदेमंद?


Sneha Sharma
23-03-2025, 21:00 IST
www.herzindagi.com

    आंवला हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, चाहे पेट की समस्या हो या बालों की देखभाल।

आंवले का उपयोग

    इसका उपयोग कई रूपों में किया जाता है, जैसे आंवला मुरब्बा, अचार, जूस, चूर्ण या सूखे आंवले के रूप में।

सूखा आंवला या पाउडर

    हालांकि, कई लोगों को यह समझ नहीं आता कि आंवला को सूखा या चूर्ण के रूप में कैसे खाया जाए। आज हम आपको बताएंगे कि सूखे आंवले और आंवला पाउडर का सेवन किस तरह से लाभदायक हो सकता है।

सूखा या कच्चा आंवला खाने के फायदे

    डॉक्टर दीक्षा भावसार के अनुसार इसमें इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।

त्वचा को बनाता है चमकदार

    इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार बनाते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं।

आंवला पाउडर के फायदे

    आंवला पाउडर हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह शरीर में कैल्शियम के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

सेहत के लिए क्या है फायदेमंद?

    अगर आप आंवले का असली स्वाद और उसके अधिकतम फायदे चाहते हैं, तो सूखा आंवला खाना एक बेहतरीन विकल्प है। वहीं, पाचन से जुड़ी समस्याओं और बालों की देखभाल के लिए आंवला पाउडर का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

शहद के साथ आंवला पाउडर

    आप रोजाना शहद के साथ आंवला पाउडर का सेवन कर सकते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

    आप रोजाना शहद के साथ आंवला पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva