दही-रोटी खाने के फायदे हैं बेमिसाल


Nikki Rai
29-09-2022, 16:16 IST
www.herzindagi.com

    दही एक बहुत अच्छा प्रोबायोटिक है, इसके सेवन से स्वास्थ को कई लाभ मिलते हैं। इसके अंदर अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो पेट के साथ पूरी बॉडी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। रोटी के साथ इसे खाने के और भी फायदे हैं। आइए जानें-

बेहतर पाचन

    दही और रोटी का साथ में सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके सेवन से भोजन के सभी पोषक तत्व भी पूरी तरह अवशोषित होते हैं।

पेट की समस्याएं

    दही और रोटी का साथ में सेवन करने से आंत में अच्छे बैक्टीरिया बनते हैं, तो पेट को स्वस्थ रखते हैं। इससे पेट संबंधी समस्याएं जैसे-कब्ज, अपच और गैस होने का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी मजबूत

    इन दोनों का साथ में सेवन करने से शरीर को कई पोषक तत्वों की पूर्ति होती है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। ये वायरल संक्रमणों से भी लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

मानसिक स्वास्थ्य

    दही के अंदर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। रोटी के साथ इसका सेवन करने से तनाव और चिंता कम होती है। जिससे मन और दिमाग शांत महसूस करता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

    दही के साथ रोजाना रोटी का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसके अंदर ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं।

हड्डियां मजबूत

    दही कैल्शियम और प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है, जिसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इनका सेवन फ्रैक्चर और जोड़ों में दर्द के जोखिमों को कम करने में मदद करता है।

कब खाएं

    दही और रोटी खाने के कई लाभ हैं, लेकिन इसे सही समय पर खाना जरूरी है। इसका सेवन दिन के समय और दोपहर में अच्छा होता है। रात में इसके सेवन से बचें, ये नुकसानदायक हो सकता है।

    स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com