मिट्टी खाने का मन क्यों करता है?


Sneha Sharma
21-02-2025, 12:20 IST
www.herzindagi.com

    आपने अक्सर छोटे बच्चों को मिट्टी और चॉक खाते हुए देखा होगा, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि यह आदत सिर्फ बच्चों तक ही सीमित नहीं रहती। यह आदत खासकर बड़ों, विशेष रूप से महिलाओं में भी देखी जाती है। ध्यान रखें, यह आदत सामान्य नहीं है।

मिट्टी खाने का मन क्यों करता है?

    आज हम एक्सपर्ट्स से जानेंगे कि मिट्टी खाने की आदत किस कारण से होती है। क्या इसके पीछे कोई खास वजह है, और क्या यह सामान्य है। चलिए, इस विषय पर हैंसैलुब्रिटास मेडसेंटर की कंसल्टेंट गायनोकॉलोजिस्ट नैंसी नागपाल सेविस्तार से जानते हैं।

क्या है जियोफेजिया

    मिट्टी खाने की आदत को मेडिकल भाषा में जियोफेजिया कहा जाता है, जो पीका नामक एक डिसऑर्डर से जुड़ी हुई मानी जाती है। इस समस्या में लोग ऐसी चीजों को खाने का मन करते हैं, जो खाने के लिए नहीं होतीं।

आयरन की कमी है वजह

    बच्चों के अलावा, गर्भवती महिलाओं में भी यह समस्या देखने को मिल सकती है। यह आदत कैल्शियम की कमी के कारण हो सकती है, लेकिन इसके अलावा आयरन की कमी भी इसका कारण बन सकती है।

पोषक तत्वों की कमी

    यह समस्या शरीर में आयरन और अन्य पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है। इस वजह से बच्चों और महिलाओं को चॉक, मिट्टी, स्लेट पेंसिल जैसी चीजें खाने का मन करता है।

मिट्टी खाने के नुकसान

    अगर हम मिट्टी खाने के नुकसान की बात करें, तो यह शरीर में आयरन और जिंक की कमी का कारण बन सकता है, जिससे पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

पथरी की समस्या

    इसके अलावा, मिट्टी खाने से पेट में कीड़े और पाचन संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही, मिट्टी के सेवन से पथरी की समस्या भी हो सकती है।

    मिट्टी खाने से पेट में कीड़े और पाचन संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva