गिलोय का सेवन कब नहीं करना चाहिए?


Jyoti Shah
19-05-2024, 06:00 IST
www.herzindagi.com

    गिलोय कई गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसकी मदद से शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी को गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं दिल्ली के रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट और आयुर्वेद एक्सपर्ट सिद्धार्थ एस कुमार जी से कि किन समस्याओं में गिलोय खाने से बचना चाहिए।

पाचन संबंधी समस्याएं होने पर

    अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

गर्भावस्था में

    गिलोय का सेवन गर्भावस्था के दौरान करने से परहेज करना चाहिए। इसे खाने से मां और बच्चे दोनों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

डायबिटीज होने पर

    अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो गिलोय का सेवन कम मात्रा में ही करें। ऐसा न करने पर आपका ब्लड शुगर लेवल ज्यादा लो सकता है।

कब्ज होने पर

    जिन लोगों को कब्ज की समस्या बनी रहती है, उन्हें गिलोय से दूर बना लेनी चाहिए। इसका ज्यादा सेवन करने से कब्ज की परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।

लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर

    अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो गिलोय का सेवन न करें। यह ब्लड प्रेशर को कम करता है, जो आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

लीवर की समस्या

    अगर आपको लीवर से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो गिलोय से दूरी बना लें। ऐसा न करने पर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।

जरूरत से ज्यादा सेवन न करें

    गिलोय का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा इसका प्रयोग करे, तो इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

    गिलोय का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।