नसों की ताकत के लिए कौन सा विटामिन अच्छा होता है?


Sneha Sharma
19-02-2025, 18:10 IST
www.herzindagi.com

    नसें हमारे शरीर का अहम हिस्सा होती हैं, जो रक्त के संचार और शरीर में ऑक्सीजन तथा ऊर्जा प्रदान करने के लिए बेहद जरूरी हैं। अगर नसों में कोई गड़बड़ी हो, तो इससे शरीर में दर्द और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

शरीर में दर्द और अन्य समस्या

    इसलिए नसों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। नसों को स्वस्थ रखने के लिए हमें कई पोषक तत्वों और विटामिन्स की आवश्यकता होती है, जिससे उन्हें उचित पोषण मिलता है। चलिए इसके बारे में एम्स दिल्ली की न्यूरोलॉजी विभाग की डीएम डॉ.प्रियंका सहरावत से जानते हैं।

नसों की ताकत के लिए विटामिन

    विशेषज्ञों के अनुसार, विटामिन बी 12 नसों और पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। नसों को ठीक से काम करने के लिए विटामिन बी 12 सबसे जरूरी विटामिन है।

विटामिन बी 12 की उचित मात्रा

    अगर शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाए, तो नसों में खिंचाव, दर्द और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए विटामिन बी 12 की उचित मात्रा का सेवन करना जरूरी है, ताकि नसों और शरीर की कार्यप्रणाली सही बनी रहे।

डाइट में शामिल करें ये चीजें

    शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ नॉनवेज आइटम्स, जैसे मांस, अंडे और मछली शामिल कर सकते हैं। यदि आप वेजिटेरियन हैं, तो आप टोफू, पालक और अन्य पौधों से प्राप्त विटामिन बी 12 के स्रोतों का सेवन कर सकते हैं।

नसों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ई

    इसके अलावा, नसों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ई भी जरूरी है। विटामिन ई में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो नसों को नुकसान से बचाते हैं और उनकी सेहत को बेहतर बनाए रखते हैं।

डाइट में शामिल करें ये चीजें

    शरीर में विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम, अखरोट और अन्य तरह के नट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह न केवल नसों के लिए फायदेमंद होते हैं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

    शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ नॉनवेज आइटम्स, जैसे मांस, अंडे और मछली शामिल कर सकते हैं।इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image Credit : canva