अच्छी नींद सेहत के लिए बहुत ही जरूरी होती है। लेकिन कई बार हमें या तो बिल्कुल नींद नहीं आती है और कई बार जरूरत से ज्यादा नींद आती है। ज्यादा देर तक सोना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। यह शरीर में विटामिन की कमी के कारण भी हो सकता है। आइए, जानते हैं किस विटामिन की कमी के कारण हमें ज्यादा नींद आती है।
विटामिन डी
शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण नींद ज्यादा आती है। इसकी वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और डिप्रेशन होने लगता है।
विटामिन डी का स्त्रोत
शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए धूप ली जा सकती है। इसके अलावा डाइट में अंडे, दूध, साबुत अनाज को शामिल किया जा सकता है।
विटामिन बी 12
विटामिन बी 12 की वजह से नींद से जुड़ी समस्या आ सकती है। इसकी वजह से ज्यादा नींद आती है। इससे दिमाग कमजोर होता है और थकान रहती है।
विटामिन बी 12 के लिए क्या खाएं
इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए पालक, मशरूम, चुकंदर और केले को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा मछली भी इसकी कमी पूरी कर सकती है।
विटामिन ई
विटामिन ई की कमी के वजह से भी ज्यादा नींद आ सकती है। यह शरीर की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। यह नींद से जुड़ी समस्या पैदा करता है।
विटामिन बी 6
शरीर में विटामिन बी 6 की कमी के वजह से नींद पर प्रभाव पड़ता है। इसकी कमी के कारण सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन का उत्पादन नहीं हो पाता है। जिसकी वजह से नींद नहीं आती है।
कैसे करें विटामिन बी 6 की पूर्ति
विटामिन बी 6 की कमी को पूरा करने के लिए मछली, दूध और मांस जैसी चीजों को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, संतरा, स्ट्रॉबेरी, केला, कीवी और अनार भी खा सकते हैं।
शरीर में इन विटामिन की कमी के कारण नींद ज्यादा आती है। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।