रात में क्या पहनकर नहीं सोना चाहिए?


Jyoti Shah
12-09-2024, 08:30 IST
www.herzindagi.com

    रात में हर व्यक्ति चैन की नींद सोना चाहता है। इसके लिए हम आरामदायक कपड़ों का ही चुनाव करते हैं। वहीं, महिलाएं दिन वाले कपड़े रात में भी पहनकर सो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि रात में सोते समय हमें कुछ चीजों को पहनकर सोने से बचना चाहिए? अगर नहीं, तो चलिए जानें इस बारे में-

अंडरवियर न पहनें

    रात में कभी भी अंडरवियर पहनकर नहीं सोना चाहिए। इससे आपको कई समस्याएं हो सकती है। अंडरवियर पहनकर सोने से त्वचा ठीक से सांस नहीं ले पाती है।

यीस्ट इंफेक्शन का खतरा

    सोते समय अंडरवियर पहनने से आपको वेजाइना में जलन और सूजन की समस्या हो सकती है। साथ ही, यीस्ट इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है।

ब्रा न पहनें

    अगर आप रात के समय ब्रा पहनकर सोती हैं, तो ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें। इस आदत के चलते आपको शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

हो सकती हैं ये समस्याएं

    रात में टाइट ब्रा पहनकर सोने से स्किन पर यह लगातार रगड़ती है। इससे आपको हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। साथ ही, अच्छी नींद सोने में भी दिक्कत होती है।

टाइट कपड़े

    भूलकर भी रात में टाइट कपड़े नहीं पहनकर सोने चाहिए। इससे आपको सोते समय असहजता महसूस हो सकती है और पूरी रात ठीक से नींद नहीं आती है।

त्वचा को नुकसान

    सोते समय टाइट कपड़े पहनने से त्वचा को सही तरीके से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। ऐसे में आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।

मेकअप के साथ न सोएं

    रात में मेकअप करके सोने से आपको चेहरे पर चकत्ते, जलन और एलर्जी की समस्या हो सकती है। इससे मेकअप स्किन पर चिपका रह जाता है, जिसके चलते मुंहासे भी हो सकते हैं।

    रात में सोते समय इन चीजों को पहनकर सोने से बचना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।