बड़े लोग हमेशा रात को जल्दी सोने की और सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं। वैसे भी रात को टाइम से सोना और सुबह वक्त पर उठना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। बहुत से लोग इस सोच में रहते हैं कि आखिर रात को सोएं, तो सोएं कितने बजे। ऐसे में आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं -
कितने बजे सोएं
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, काम करने वाले व्यक्ति को रात में 10 से 11 बजे के बीज सो जाना चाहिए। वहीं बच्चों को 9 से 10 बजे के बीच सोना बेहतर माना जाता है।
हेल्थ के लिए सोना
एक्सपर्ट्स ये भी कहते हैं कि रात के समय इस समय तक सोने से गहरी नींद आती है। वैसे भी नींद की गुणवत्ता सही रहने से हेल्थ भी अच्छी बनी रहती है।
कितने घंटे सोएं
रिसर्च की मानें, तो किसी भी स्वस्थ काम करने वाले व्यक्ति को करीब 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लेनी चाहिए। इतने घंटे की नींद स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है।
सोने और जागने का वक्त
रिसचर्स ये भी कहते हैं कि रात में 10 से 11 बजे तक सोने और सुबह के 6 से 7 बजे की बीच उठना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद और हेल्दी साबित होता है।
बच्चों के लिए सोने का समय
वहीं 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नींद बहुत जरूरी होती है। ऐसे में उन्हें रात को 9 से 10 बजे की बीच सो जाना चाहिए। वहीं उनके लिए सुबह 6 से 7 बजे के बीच उठना फायदेमंद हो सकता है।
जल्दी नींद लाने के टिप्स
रात में जल्दी नींद लाने के लिए आप सोते समय मोबाइल या लैपटॉप या कोई और टेक्निकल डिवाइन अपने से दूर रखें। इसके बजाय आप रात को किताबें पढ़ने की आदत डालें।
नशे से रहें दूर
आप नशे वाली चीजें जैसे कि स्मोकिंग, ड्रिंकिंग की आदतों को तुरंत बंद कर दें। इनका सेवन करने से नींद पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
आप भी हेल्दी रहने के लिए रात को सोने का समय जान लें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com।