वॉकिंग या रनिंग: वजन घटाने के लिए क्या ज्यादा बेहतर? जानें


Jyoti Shah
07-09-2024, 13:00 IST
www.herzindagi.com

    अपनी बॉडी को फिट और सेहतमंद रखने के लिए लोग रोजाना सुबह वॉकिंग और रनिंग पर जाते हैं। लेकिन कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि वॉकिंग करने से ज्यादा जल्दी वजन कम होता है या रनिंग करने से ज्यादा जल्दी फैट बर्न होता है। आज हम आपकी यही कंफ्यूजन दूर करने जा रहे हैं। आइए जानें इस बारे में-

वजन घटाने के लिए क्या करें?

    सुबह के समय रनिंग या वॉकिंग, दोनों करना शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। लेकिन अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रनिंग करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

रनिंग से होगी ज्यादा कैलोरी बर्न

    रोजाना वॉक करने की बजाए रनिंग करने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। जैसे- अगर आप का वजन 72 किलोग्राम है, तो आपको 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ लगानी चाहिए।

वॉकिंग से करें शुरुआत

    चलने की बजाए दौड़ने से दोगुनी तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। हालांकि, शुरुआत हमेशा वॉकिंग से ही करनी चाहिए।

धीरे-धीरे बढ़ाएं स्पीड

    जब आपकी चलने की स्पीड बढ़ने लग जाए, तो रोजाना रनिंग करना शुरू कर देना चाहिए। इससे आप तेजी से अपने शरीर की चर्बी को घटा पाएंगे।

रोजाना रनिंग करें

    अगर आसान भाषा में समझें, तो जितना तेज आप दौड़ेंगे उतनी ज्यादा कैलोरी बर्न होगी। इसके लिए नियमित रूप से रोज रनिंग पर जाना चाहिए।

पावर वॉकिंग

    दौड़ने के लिए अलावा आप रोजाना पावर वॉकिंग भी कर सकते हैं। इसमें आपकी प्रति घंटे की रफ्तार 5 मील होनी चाहिए। इससे दौड़ने जितनी कैलोरी बर्न हो सकती है।

बरतें यह सावधानी

    अगर आपको दिल से जुड़ी कोई समस्या है या शरीर का वजन ज्यादा है, तो रोजाना वॉकिंग पर ही जाना चाहिए। इससे दिल सेहतमंद रहता है और स्टेमिना भी बढ़ता है।

    रनिंग करके आप अपना वजन कम कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।