इन लोगों को कभी नहीं खानी चाहिए अरबी, जानें नुकसान
Megha Jain
21-11-2023, 10:30 IST
www.herzindagi.com
अरबी खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। इसे हर मौसम में खाना पसंद किया जाता है, लेकिन इस सब्जी का स्वाद भले ही अच्छा होता है पर कुछ लोगों के लिए यह बहुत नुकसानदायक होती है। कुछ लोगों को अरबी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए, जानते हैं किन लोगों के लिए अरबी नुकसानदायक हो सकती है -
किडनी में समस्या
अरबी में ऑक्सालिक एसिड होता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में अरबी का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी किडनी को नुकसान हो सकता है।
ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं
ब्रेस्टफीडिंग करावे वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे खाने से उन्हें गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
स्किन की समस्या
अरबी खाने से स्किन से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। इसमें जलन, खुजली, आदि शामिल हैं। जिन लोगों को पहले से ही ये समस्याएं हैं, उन्हें अरबी से दूर रहना चाहिए।
डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए अरबी नुकसानदायक साबित हो सकती है। इससे खून में शुगर का लेवल कम हो सकता है। इन लोगों को अरबी के सेवन से बचना चाहिए।
अर्थराइटिस
अरबी खाने से आपको अर्थराइटिस की समस्या हो सकती है, क्योंकि इसमें भरपूर कैल्शियम और प्रोटीन होता है। इन्हें खाने से जॉइंट्स में यूरिक एसिड जमा हो जाता है।
यौन समस्या
अरबी में कैल्शियम ऑक्सलेट बहुत ज्यादा होता है। इसे खाने से महिलाओं के प्राइवेट पार्ट के आसपास दर्द और परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में उन्हें इसे खाने से बचना चाहिए।
एलर्जी
अरबी में मौजूद कैल्शियम की अधिक मात्रा से आपको गले और स्किन में खुजली की समस्या हो सकती है। ऐसे में इसे पकाकर ही इसका सेवन करना चाहिए।
अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो अरबी का सेवन भूलकर भी न करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com