24 घंटे में कितनी बार पेशाब करना चाहिए?


Jyoti Shah
12-09-2024, 17:00 IST
www.herzindagi.com

    दिन में कई बार टॉयलेट जाना एक नॉर्मल प्रोसेस है। लेकिन कुछ लोग 24 घंटे में 1 या 2 बार ही पेशाब करते हैं। वहीं, कुछ लोग एक दिन में बहुत ज्यादा बार टॉयलेट में जाते हैं। ऐसे में आपके मन में यह सवाल, तो आता ही होगा की एक दिन में कितनी बार पेशाब करना नॉर्मल होता है? अगर हां, तो चलिए जानें इस बारे में मेडिकवर हॉस्पिटल, नवी मुंबई के कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट और ट्रांसप्लांट सर्जन Dr Vikas Bhise-

टॉयलेट जाना है जरूरी

    पेशाब करना हमारे शरीर की एक जरूरत होती है। इससे बॉडी नेचुरली डिटॉक्स होती है। लेकिन इस प्रोसेस में गड़बड़ी आने पर व्यक्ति की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

1 दिन में कितनी बार जाएं?

    आमतौर पर 24 घंटे में 6 से 7 बार पेशाब करना बहुत नॉर्मल है। कई बार यह संख्या 5 से 10 भी हो सकती है, जो कुछ कारणों के चलते होती है।

कितना पीते हैं लिक्विड?

    एक व्यक्ति 24 घंटे में कितनी बार टॉयलेट करता है, यह इस पर भी निर्भर करता है कि वह एक दिन में कितनी लिक्विड वाली चीजों का सेवन कर रहा है।

ज्यादा पेशाब करना

    अगर आपको 24 घंटे में नॉर्मल संख्या से ज्यादा बार पेशाब करने जाना पड़ता है, तो यह शरीर में कुछ समस्याओं के होने का संकेत हो सकता है।

इन समस्याओं का खतरा

    1 दिन में ज्यादा बार टॉयलेट जाना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका ब्लैडर ओवरएक्टिव हो गया है। ऐसा होने पर आपको डायबिटीज या किडनी की समस्या भी हो सकती है।

यूटीआई की समस्या

    अगर किसी व्यक्ति को हर कुछ देर में पेशाब करने की जरूरत पड़ती है, तो यह यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के चलते भी हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर के पास जरूर जाएं।

कम पेशाब आना

    अगर आप नॉर्मल संख्या से कम बार टॉयलेट जाते हैं, तो यह ट्यूमर, डिहाइड्रेशन और ब्लैडर से जुड़ी समस्याएं होने का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए।

    24 घंटे में 6-7 बार टॉयलेट जाना नॉर्मल होता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।