कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते है, बैड और गुड। इससे शरीर का फंक्शन जुड़ा होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ जानें से शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। आइए जानें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या-क्या नहीं खाने चाहिए-
होती हैं ये समस्याएं
वजन बढ़ना
थकान महसूस होना
हाई ब्लड प्रेशर
सीने में दर्द
पैरों में दर्द व सुन्न होना
सिरदर्द
सांस फूलना आदि
फ्राइड फूड्स
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाए, तो फ्राइड फूड्स से परहेज करना चाहिए, जैसे- पकौड़े, फ्राइज, मोमोज, तेल हुए आलू आदि। इन सभी चीजों को खाने से कोलेस्ट्रॉल और बढ़ सकता है।
मीठी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बहुत ज्यादा मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर बढ़ता है और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से होने वाली परेशानी भी बढ़ जाती है।
प्रोसेस्ड फूड्स
प्रोसेस्ड फूड्स व डिब्बाबंद फूड्स के सेवन से भी परहेज करना चाहिए। खासतौर पर प्रोसेस्ड मीट के सेवन से तो बचना ही चाहिए। इनमें मौजूद तत्व दिल की सेहत पर बेहद बुरा असर डालते हैं।
फुल क्रीम दूध
फुल क्रीम दूध में हाई सैचुरेटेड फैट्स होते हैं और इससे बनी चीजों में हाई सोडियम होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को हाई करने में सहायक है, इसलिए नॉन फैट या लो फैट वाले दूध-दही का सेवन किया जा सकता है।
अन्य-
इन सब के अलावा घी, मक्खन, बेक्ड फूड्स, ऑयली फूड्स आदि का भी सेवन करने से परहेज करें। इनसे भी कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है।
ऐसे करें कंट्रोल-
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोजाना व्यायाम करें, फल व हरी सब्जियां खाएं, धूम्रपान छोड़ें और वजन नियंत्रित रखें।
आप भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर न खाएं ये चीजें। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। सेहत से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com