वेजाइनल इंफेक्शन से बचने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स


Smriti Kiran
2023-01-16,17:29 IST
www.herzindagi.com

    आज हम आपको योनी को हेल्दी रखने वाले कुछ फूड्स बताने जा रहे हैं, जिसे आप भी अपनी डाइट में शामिल करके वेजाइना के स्वास्थय का ख्याल रख सकती हैं।

क्रैनबेरी

    क्रैनबेरी महिलाओं के लिए सुपरफूड है। इसके सेवन से वेजाइनल इंफेक्शन की समस्या नहीं होती है, साथ ही इसके सेवन इम्‍यूनिटी भी स्टॉन्ग होती है।

शकरकंद

    शकरकंद में हाई मात्रा में विटामिन-ए होता है, जो प्रजनन क्षमता से जुड़ा होता है। यह वेजाइना को हेल्दी और यूटेरस के मसल्स को मजबूत करने में मदद करता है।

दही

    दही और योगर्ट महिलाओं के लिए जरूरी फूड्स में से एक है। इसके सेवन से वेजाइना का पीएच लेवल संतुलित होता है, साथ ही वेजाइन इंफेक्शन से बच सकती हैं।

सोयाबीन

    सोयाबीन महिलाओं के लिए बेस्ट फूड माना जाता है। इसे आप किसी भी रूप में खा सकती हैं। इसके सेवन से एस्ट्रोजन हार्मोन संतुलित रहता है और योनि में सूखापन नहीं होता है।

ओमेगा-3 रीच फूड्स

    ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स, जैसे- फिश, सी फूड्स, नट्स, प्लांट्स ऑयल, अलसी आदि अपनी डाइट में शामिल जरूर करें। इससे पीरियड्स क्रैम्प्स और वेजाइना में ड्राईनेस की समस्या नहीं होती है।

हरी सब्जियां

    हरी सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व सेहत के साथ-साथ वेजाइन हेल्थ के लिए बेहद जरूरी हैं। इसके सेवन से ब्लड साफ होता है और वेजाइन में ड्राईनेस की समस्या नहीं होती है।

एवोकाडो

    महिलाओं के लिए एवोकाडो बेहतरीन माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व वेजाइना वॉल को मजबूत रखते हैं, साथ ही लूब्रिकेंट्स को बढ़ाता है।

    आप भी इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com