जानें पीरियड्स के दौरान दही खानी चाहिए या नहीं?
Hema Pant
2023-02-14,19:02 IST
www.herzindagi.com
पीरियड्स को लेकर तरह-तरह की बातें की जाती हैं। कहा जाता है कि इस दौरान खट्टा नहीं खाना चाहिए। खासतौर पर दही का सेवन नहीं करना चाहिए। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है।
क्या है ये मिथक
यह केवल एक मिथक है कि पीरियड्स के दौरान खट्टा नहीं खाना चाहिए। हां, बस आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन नुकसानदायक होता है।
दही खानी चाहिए या नहीं?
आप पीरियड्स के दौरान दही खा सकती हैं। दही न खाने की सलाह केवल एक मिथक है। दही में कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
कब नहीं खाना चाहिए दही?
दही की तासीर काफी ठंडी होती है। ऐसे में रात के समय इसका सेवन करने से बचना चाहिए। पीरियड्स हो या न हो रात के समय दही खाने से कफ की समस्या बढ़ जाती है।
दही खाने के फायदे
दही खाने से डाइजेशन बेहतर होता है। दही में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर सकते हैं।
वजन करे कंट्रोल
अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं तो रोजाना दही खाना शुरू कर दें। दही में जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो वजन को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना जरूरी होता है। अन्यथा जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। रोजाना दही खाने से शरीर अंदर से मजबूत होता है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम की जरूरत पड़ती है। दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए आपको दही का सेवन करना चाहिए।
अब आप जान गए होंगे कि पीरियड्स के दौरान दही खानी चाहिए या नहीं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट और शेयर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें herzindagi.com से।