महिलाओं में हार्मोनल चेंजेज के अलावा शारीरिक बदलाव की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो जाती हैं। इनसे बचने के लिए 30 के बाद कुछ मेडिकल टेस्ट जरूर कराएं। आइए जानें इसके बारे में विस्तार से-
कॉलेस्ट्रॉल लेवल की जांच
महिलाओं में कॉलेस्ट्रोल कई कारणओं से बढ़ जाता है, जिससे सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इसकी जांच भी बेहद जरूरी है।
ब्लड प्रेशर की जांच
ब्लड प्रेशर का बढ़ना और घटना, दोनों ही खतरनाक होता है, इसलिए इस उम्र में आने के बाद इसका समय-समय पर चेकअप कराती रहें, ताकि इसे कंट्रोल में रखा जा सके।
थायरॉयड का टेस्ट
थायरॉयड से ज्यादातर महिलाएं आजकल ग्रसित हैं। 25-20 के बाद इसका चेकअप जरूर करा लेना चाहिए, वरना आगे चलकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
आई चेकअप
वैसे तो जब भी आंखों में प्रॉबल्म लगे, जांच करा लेनी चाहिए, लेकिन 30 के बाद खासतौर पर इसका ख्याल रखें और आंखों की जांच समय-समय पर कराएं।
पैप स्मियर टेस्ट
हर महिला को 25-30 के बाद इसकी जांच करानी चाहिए। इसमें सर्वाइकल कैंसर के होने का पता चलता है। इससे वल्वा, यूटेरस , वेजाइना, ओवरीज आदि की भी जांच की जाती है।
हीमोग्लोबिन टेस्ट
हर उम्र की महिलाएं लगभग हीमोग्लोबिन कम होने की समस्या से जूझ रही हैं, जिससे थकान, कमजोरी, चक्कर आना, पीरियड्स में दिक्कत आदि की समस्याएं होती है। इसे भी समय-समय पर चेक कराती रहें।
मैमोग्राम टेस्ट
महिलाओं में ज्यादातर ब्रेस्ट कैंसर होता है, जिसका पता लगाने के लिए मैमोग्राम टेस्ट करा सकते हैं। इसमें ब्रेस्ट की स्क्रीनिंग की जाती है और ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाया जाता है।
आप भी 30 के बाद हेल्थ चेकअप जरूर कराएं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com