पाचन-तंत्र को मजबूत करने के लिए खाएं ये 5 चीजें


Nikki Rai
11-07-2024, 10:09 IST
www.herzindagi.com

    शरीर में होने वाली आधी से ज्यादा समस्याएं पेट से ही शुरु होती हैं। अगर आपका पाचन ही ठीक ना हो, तो इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में अगर आप पाचन की समस्या से गुजर रहे हैं, तो आपको रोजाना 5 चीजें खानी चाहिए। आइए जानें पाचन को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए?

एक्सपर्ट की राय

    डायटीशियन मनप्रीत ने इंस्टाग्राम पर ऐसे कई फूड्स के बारे में जानकारी साझा की है, जो पाचन-तंत्र को मजबूत बनाते हैं। आइए जानें डायटीशियन मनप्रीत से जानें पाचन को मजबूत करने वाले फूड्स के बारे में-

पपीता खाएं

    पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना 1 कटोरी पपीते का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन की दिक्कतों को दूर करता है।

चिया सीड्स

    चिया सीड्स को पाचन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये फाइबर का बहुत ही अच्छा सोर्स माने जाते हैं। इसके नियमित सेवन से आपका पाचन-तंत्र मजबूत हो सकता है।

सेब खाएं

    अगर आप पाचन अपच, गैस की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आप अपनी डाइट में सेब शामिल करना चाहिए। इससे ओवरऑल हेल्थ भी बेहतर रहती है।

दही खाएं

    पाचन-तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आपको रोजाना 1 कटोरी दही खानी चाहिए। ये पाचन क्रिया को सुचारु करके कई पेट संबंधित परेशानियों को दूर करता है।

केला खाएं

    केला एक अच्छा प्रीबायोटिक, घुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत जो पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद करता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो आंत को हेल्दी बनाए रख सकते हैं।

सौंफ

    सौंफ की तासीर ठंडी मानी जाती है। रोजाना सुबह और शाम को आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

    पाचन-तंत्र को मजबूत करने के लिए आपको भी ये चीजें जरूर खानी चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें। इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें herzindagi.com