जिन महिलाओं को ऑफिस या कॉलेज लैपटॉप लेकर जाना होता है उन्हें हमेशा एक ऐसे बैग की तलाश होती है जो स्टाइल और यूटिलिटी दोनों का सही संतुलन बनाए। वे ऐसे विकल्प की तलाश में होती हैं जो दिखने में भी आकर्षक लगें और जिनमें लैपटॉप आसानी से फिट भी हो जाए। तो इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन Laptop Bags के विकल्प। स्टाइलिश डिजाइन और मजबूत क्वालिटी वाले इन बैग में लैपटॉप के अलावा अन्य चीजों को भी आसानी से रखा जा सकता है। ये मजबूत होंगे और इन्हें कैरी करने में भी परेशानी नहीं होगी। सबसे अच्छी बात है कि बड़े ब्रांड्स के ये लैपटॉप बैग आसानी से ₹1500 से कम में मिल सकते हैं और लगभग हर तरह के कपड़ों के साथ इन्हें कैरी भी किया जा सकता है।
इन Laptop Bags के साथ महिलाओं को मिलेगा स्टाइल व आराम, वो भी ₹1500 से कम में!
Laptop Bags For Women: जब ₹1,500 से कम में मिलेंगे महिलाओं के लिए बेहतरीन लैपटॉप बैग्स तो ऑफिस हो या कॉलेज हर जगह होगा आपका चर्चा। स्टाइलिश डिजाइन के साथ मिलेगी काफी सारी स्पेस भी।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
ZOUK Black Solid Handmade Vegan Leather Women's Office Bag for 15.6 inch Laptop
Zouk ब्रांड का यह लैपटॉप बैग महिलाओं के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकता है। करीब 15 रंगों व प्रिंट के विकल्प में आने वाले इस बैग में आसानी से 15.6 इंच का लैपटॉप फिट हो सकता है। जिपर क्लोजर वाला यह बैग आधुनिक महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया है जो काफी स्टाइलिश भी है। इसमें वेल्क्रो के साथ पैडेड लैपटॉप स्लीव, किताबों या टिफिन के लिए बड़ा कम्पार्टमेंट, और वॉलेट, पेन व चाबियों के लिए एक अन्य पॉकेट शामिल है। डबल स्ट्रैप के साथ इसे टांगने में परेशानी नहीं होगी। यह मजबूत वीगन लेदर और वॉटर रेजिजटेंट लाइनिंग से बना है।
01Lavie Sport Chairman 24 litres Backpack with Padded Laptop Sleeve
अगर आप उन लोगों में से हैं जो लैपटॉप को बैकपैक में कैरी करना पसंद करती हैं तो यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। 24 लीटर क्षमता वाला यह बैग Lavie ब्रांड का है और यह ऑफिस व कॉलेज जाने वाली महिलाओं के लिए सही पसंद हो सकता है। इसमें आपको 7 अलग-अलग रंगों के विकल्प मिल जाएंगे। पैडेड स्लीव के साथ आने वाला यह Laptop Bag मल्टी-लेवल जिपर ऑर्गनाइजर से लैस है। पैडेड बैक और मेश शोल्डर स्ट्रैप की वजह से इसे टांगना आसान रहेगा। वहीं, इसे यात्रा करते वक्त आसानी से ट्रॉली बैग में भी फसाया जा सकता है। इस बैग में 15 इंच तक साइज वाला लैपटॉप आसानी से रखा जा सकता है और इसमें 2 मुख्य कंपार्टमेंट भी दिए गए हैं।
02LEGAL BRIBE Womens Textured Shoulder Tote Bag (Beige)
टोट शैली वाला यह बैग लैपटॉप कैरी करने के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। पोलीयूरीथेन मटेरियल से बने इस बैग में लेदर की लाइनिंग दी गई है। यह एक टेक्श्चर्ड स्टाइल बैग है जो जिपर के साथ आता है। इसमें आपकी सभी जरूरी चीज़ें जैसे किताबें, लैपटॉप और वॉलेट रखने के लिए पर्याप्त जगह है, जो इसे ऑफिस या कॉलेज के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है। इस लैपटॉप बैग में एक मुख्य कम्पार्टमेंट और एक ज़िप पॉकेट है। लंबे हैंडल क्लोजर के साथ यह आपके सामान को सुरक्षित रखने में मदद करेगा, जिससे मजबूत पकड़ मिलेगी और इसे कंधों पर कैरी करना भी आसान रहेगा। इसमें करीब 12 रंगों के विकल्प आपको मिल जाएंगे।
03Lavie Women's Monoprint Raily Plus Laptop Tote Handbag
यह भी एक टोट स्टाइल वाला लैपटॉप बैग है जो प्रिंटेड डिजाइन में आता है। बेज, ब्राउन, कॉफी, पिंक और व्हाइट जैसे रंगों के विकल्पों में आने वाले लावी के इस बैग में 15 इंच तक साइज वाला लैपटॉप आसानी से रखा जा सकता है। उच्च गुणवत्ता वाले मुलायम मटेरियल से बना यह बैग आसान पहुंच और स्टोरेज के लिए अच्छी तरह से सिले हुए आंतरिक अस्तर दिया गया है। इसमें स्टाइलिश मोनोग्राम प्रिंट है और यह ड्यूअल राउंड हैंडल के साथ आता है, साथ ही इसमें एक डिटैचेबल स्ट्रैप भी दिया गया है। इसके बड़े कम्पार्टमेंट और मल्टी-यूटिलिटी पॉकेट में काफी सारा सामान रखा जा सकता है। अपने आकर्षक डिजाइन और पर्याप्त क्षमता के साथ, यह हैंडबैग आपके सभी आवश्यक कामों को एक सुविधाजनक और स्टाइलिश बैग में रखने के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।
04Caprese Sunny Tote Medium Bag for Women with Multi-Compartment & Comfortable Straps
शानदार एहसास और लंबे समय तक चलने वाले टिकाऊपन के लिए हाई क्वालिटी नकली लेदर से बना यह Women’s Laptop Bag काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें आपकी ज़रूरी चीज़ों को व्यवस्थित और आसानी से रखने के लिए कई ऑर्गनाइज़ेशन पॉकेट दी गई हैं। कैपरेसी के इस बैग का बड़ा मुख्य कम्पार्टमेंट आपके लैपटॉप, वॉलेट, फोन और अन्य रोजाना की आवश्यक वस्तुओं के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है। वहीं, मजबूत शोल्डर स्ट्रैप इसे पूरे दिन ले जाने के लिए आरामदायक फिट प्रदान करते हैं। इस लैपटॉप बैग में लगा विश्वसनीय जिपर आपके सामान को सुरक्षित रखता है।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- आजकल महिलाओं के बीच किस तरह के लैपटॉप बैग लोकप्रिय हैं?आजकल महिलाओं के बीच टोट बैग-स्टाइल वाले लैपटॉप बैग सबसे ज़्यादा लोकप्रिय हैं। ये बैग प्रोफेशनल लुक देते हैं और इनमें लैपटॉप के साथ-साथ वॉलेट, मेकअप और अन्य निजी सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह होती है। इसके अलावा, स्लीक बैकपैक्स और प्रीमियम नकली लेदर के स्लिंग बैग भी काफी पसंद किए जा रहे हैं जो स्टाइल और सुविधा का संतुलन बनाते हैं।
- क्या ₹1500 से कम में महिलाओं के लिए अच्छे लैपटॉप बैग मिल जाएंगे?हां, ₹1500 से कम में अच्छे और स्टाइलिश Laptop Bags For Womenआसानी से मिल जाते हैं। इस बजट में आपको टोट बैग और स्लीक बैकपैक्स जैसे ट्रेंडी डिज़ाइन मिलते हैं। इन बैग्स में लैपटॉप को सुरक्षित रखने के लिए पैडेड कंपार्टमेंट और अन्य सामान के लिए पर्याप्त जगह होती है।
- महिलाओं को लैपटॉप बैग चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना होगा?महिलाओं को लैपटॉप बैग चुनते समय डिज़ाइन और स्टाइल के साथ-साथ सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। बैग में लैपटॉप के लिए पैडेड कंपार्टमेंट, हल्का वज़न, और टिकाऊ सामग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, रोज़मर्रा के सामान के लिए पर्याप्त पॉकेट और आरामदायक स्ट्रैप भी ज़रूरी हैं।
Loading...
Loading...
You May Also Like