5 इंडक्शन फ्रेंडली Pressure Cooker के साथ, मॉडर्न किचन में खाना बनाना होगा आसान!

आजकल ज्यादातर मॉडर्न किचन में गैस के साथ इंडक्शन का इस्तेमाल भी होने लगा है। ऐसे में ऐसा प्रेशर कुकर चुनना सही माना जाता है जो इंडक्शन पर आसानी से काम करे और रोजमर्रा की कुकिंग को आसान बनाए। देखें 5 बढ़िया विकल्प यहां।

 इंडक्शन फ्रेंडली प्रेशर कुकर
इंडक्शन फ्रेंडली प्रेशर कुकर

गैस की बढ़ती कीमतों और कई बार होने वाली गैस की कमी या सिलेंडर खत्म होने जैसी परेशानी के कारण लोग इंडक्शन का उपयोग खाना पकाने के लिए कर रहे हैं। खासकर मॉडर्न किचन में इसका उपयोग ज्यादा देखने को मिल रहा है। हालांकि, इंडक्शन पर खाना बनाने के लिए ऐसा कुकर जरूरी होता है जो इंडक्शन कम्पैटिबल हो और सुरक्षित तरीके से काम कर सके। यहां 5 अच्छे ब्रांड्स जैसे Hawkins, पिजन, Prestige, बटरफ्लाई और The Indus Valley के Pressure Cooker दिए गए हैं, जिनका उपयोग आप आसानी से इंडक्शन पर खाना बनाने के लिए कर सकते हैं। अगर आप भी गैस की कमी के समय बिना किसी परेशानी के खाना बनाना चाहते हैं या अपने किचन को थोड़ा ज्यादा स्मार्ट और सुविधाजनक बनाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए शानदार विकल्पों पर नजर डालें।

योरपिक्स पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Hawkins 1.5 Litre Contura Black XT Pressure Cooker

    मॉडर्न किचन के लिए कैसे है सही?

    • आजकल के मॉडर्न किचन में गैस स्टोव के साथ-साथ इंडक्शन कुकटॉप का भी काफी इस्तेमाल होता है। Hawkins के इस कुकर के बेस में मैग्नेटिक स्टेनलेस स्टील प्लेट लगी है, जिससे यह इंडक्शन, गैस, इलेक्ट्रिक और सिरेमिक सभी तरह के कुकटॉप्स पर आसानी से काम कर सकता है। 
    • 1.5 लीटर वाले इस कुकर का डिजाइन नीचे से गोल हांडी जैसा बन हुआ है। इस शेप की वजह से खाना चलाने या कलछी घुमाने में बहुत आसानी होगी और खाना किनारों में फंसेगा नहीं, जिससे इसे साफ करना भी काफी आसान हो जाएगा।
    01
  • The Indus Valley Stainless Steel Outer Lid Handi Pressure Cooker

    मॉडर्न किचन के लिए कैसे है सही?

    • अक्सर एल्युमीनियम या नॉन-स्टिक कुकवेयर में समय के साथ हानिकारक केमिकल्स या कोटिंग खाने में घुलने का डर रहता है। लेकिन यह कुकर हाई-ग्रेड 304 फ़ूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बना है, जो खाने के साथ कोई रिएक्शन नहीं करता। साथ ही, समान रूप से गर्मी फैलने और नियंत्रित भाप बनने के कारण भोजन के आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स नष्ट नहीं होते।
    • यह The Indus Valley का इंडक्शन फ्रेंडली Cooker 5.5 लीटर क्षमता के साथ आता है जिसमें 5-6 लोगों के परिवार या मेहमानों के आने पर एक साथ ज्यादा खाना जैसे बिरयानी, दाल, करी, पुलाव आदि आराम से बनाया जा सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Prestige 3 Litre Aluminium Nakshatra Duo Inner Lid Pressure Cooker

    मॉडर्न किचन के लिए कैसे है सही?

    • आजकल की रसोई में गैस स्टोव के साथ-साथ इंडक्शन का इस्तेमाल आम बात हो गया है। इसमें दिया गया एंटी-बल्ज बेस बर्तन को नीचे से समतल रखता है, जिससे यह गैस स्टोव और इंडक्शन प्लेटफॉर्म दोनों पर आसानी से काम कर सकता है और आपको अलग से बर्तन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
    • खाना बनाते समय अक्सर कुकर की सीटी से दाल या पानी बाहर गिरकर बर्नर और किचन स्लैब गंदा कर देता है। लेकिन लाल रंग में आने वाले इस Prestige Cooker में डीप लिड मौजूद है जो उबलते हुए पानी या झाग को बाहर गिरने से रोकने में मदद करता है और ढक्कन के ऊपर ही रोक लेता है, जिससे किचन साफ-सुथरा रहता है।
    03
  • Pigeon by Stovekraft Hard Anodised Aluminium Inner Lid Cooker

    मॉडर्न किचन के लिए कैसे है सही? 

    • अगर आपका परिवार छोटा है और आपको कभी गैस तो कभी इंडक्शन पर खाना पकाना पड़ता है तो Pigeon के इस इंडक्शन फ्रेंडली प्रेशर कुकर को चुनना सही रहेगा। यह 3 लीटर क्षमता के साथ आता है जिससे 3 से 4 सदस्यों वाले मध्यम परिवार के लिए यह सही होता है। इसमें रोजमर्रा के चावल, दाल, सब्जी या करी आसानी से बनाई जा सकती है।
    • साधारण एल्युमीनियम कुकर की तुलना में इस 3 Litre Cooker में मौजूद हार्ड एनोडाइज्ड एल्युमीनियम काफी मजबूत, स्क्रैच-रेसिस्टेंट और लंबे समय तक चलने वाला होता है। जिससे इसकी सफाई भी काफी आसान हो जाती है और खाना भी सुरक्षित तरीके से पकता है।
    04
  • Butterfly Curve 5.5 Litres Stainless Steel Outer Lid Pressure Cooker

    मॉडर्न किचन के लिए कैसे है सही?

    • गैस चूल्हे के साथ-साथ इंडक्शन पर भी आसानी से काम करने वाला Butterfly का यह यह प्रेशर कुकर बॉटम में 3-लेयर बेस के साथ आता है जिसकी मदद से गर्मी पूरे बेस में एक समान फैलती है, जिससे खाना नीचे चिपकता या जलता नहीं है और एलपीजी से लेकर बिजली की खपत कम होती है। 
    • 5.5 लीटर की क्षमता होने की वजह से यह मध्यम से बड़े परिवारों यानी लगभग 5-8 सदस्य के लिए इसमें दाल, चावल, बिरयानी या करी आसानी से बनाई जा सकती है। साथ ही, स्टे-कूल एर्गोनॉमिक हैंडल्स की वजह से खाना पकाते समय इसे आसानी से बिना किसी कपड़े की मदद से पकड़ कर उठाया जा सकता है।
    05

इन्हें भी पढ़ें 

  • कटलरी होल्डर के साथ इन बर्तन स्टैंड में प्लेट, कटोरी, चम्मच रखने की मिलेगी भरपूर जगह
  • स्टेनलेस स्टील से बने Vinod के इन 5 Cookers के साथ झटपट बनेगा भरपूर भोजन!

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • इंडक्शन-फ्रेंडली प्रेशर कुकर क्या होता है?
    इंडक्शन-फ्रेंडली प्रेशर कुकर में ऐसा बेस दिया जाता है जो इंडक्शन कुकटॉप के साथ काम कर सकता है। ऐसे कुकर को गैस स्टोव के अलावा इंडक्शन पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके किचन में दोनों तरह के कुकटॉप हैं, तो यह एक सुविधाजनक विकल्प बन जाता है।
  • क्या इंडक्शन प्रेशर कुकर को गैस स्टोव पर इस्तेमाल किया जा सकता है?
    ज्यादातर इंडक्शन-कम्पैटिबल प्रेशर कुकर गैस स्टोव पर भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हालांकि, लेने से पहले प्रोडक्ट की जानकारी और निर्माता के निर्देश जरूर जांच लें, क्योंकि हर मॉडल की बनावट अलग हो सकती है।
  • इंडक्शन के लिए प्रेशर कुकर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    कुकर लेते समय उसकी क्षमता, मटेरियल, बेस की क्वालिटी, सेफ्टी फीचर्स और इंडक्शन कम्पैटिबिलिटी पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही, ऐसा मॉडल चुनना बेहतर है जिसे साफ करना आसान हो और जिसकी सर्विस या स्पेयर पार्ट्स आसानी से उपलब्ध हों।
  • 2 से 3 लोगों के लिए कितने लीटर का प्रेशर कुकर सही है?
    छोटे परिवार या 2 से 3 लोगों के लिए आमतौर पर 2 से 3 लीटर का प्रेशर कुकर पर्याप्त हो सकता है। इसमें दाल, चावल, सब्जी और रोजमर्रा की दूसरी चीजें आसानी से बनाई जा सकती हैं। हालांकि, अगर आप एक साथ ज्यादा खाना बनाते हैं, तो बड़ी क्षमता वाला मॉडल लेना बेहतर रहेगा।

Loading...

Loading...